{"_id":"66b47f17bf393a3e290448e7","slug":"weather-update-rainfall-in-jaipur-for-five-consecutive-hours-maximum-200-mm-recorded-in-dholpur-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: जमकर भीगा राजस्थान, जयपुर में लगातार 5 घंटे गिरा पानी, धौलपुर में सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: जमकर भीगा राजस्थान, जयपुर में लगातार 5 घंटे गिरा पानी, धौलपुर में सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश
Thu, 08 Aug 2024 01:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 08 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
राजस्थान में गुरुवार को कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हुई। दौसा, अलवर, झुंझुनू, और सवाई माधोपुर में भारी वर्षा जबकि धौलपुर, करौली, और भरतपुर जिलों में अति भारी वर्षा दर्ज की गई। धौलपुर में सबसे अधिक 200 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
बारिश में जमकर भीगा राजस्थान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में गुरुवार को कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी वर्षा तथा धौलपुर, करौली एवं भरतपुर जिले में अति भारी वर्षा हुई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 200 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान में आज कई जिलों में जबदस्त मूसलाधार बारिश हुई है। मौसम विभाग ने राजस्थान में आज 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट किया था। इसमें से दौसा, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर में भारी वर्षा तथा धौलपुर, करौली एवं भरतपुर जिले में अति भारी वर्षा हुई है। वहीं, राजधानी जयपुर में भी सुबह करीब साढ़े छह बजे से शुरू हुई। बारिश दोपहर 12 बजे तक भी जारी है।
विज्ञापन
हालांकि यहां तेज बारिश नहीं हो रही, लेकिन हल्की तथा मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश धौलपुर में 200 mm व पश्चिमी राजस्थान के भद्रा, हनुमानगढ़ में 40 mm बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन