Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, IMD ने जारी किया इन 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार को भी जारी रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश व ओलावृष्टि हुई। जयपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल और धुंध रही। मौसम विभाग ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तर राजस्थान में कोहरे का असर रहा, जबकि पश्चिमी जिलों में धूप से तापमान बढ़ा।
विस्तार
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार (1 फरवरी) को भी बना रहा। कोटा और चित्तौड़गढ़ में दोपहर बाद कई इलाकों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जयपुर और अजमेर संभाग में हल्के बादल और धुंध छाई रही, जबकि जोधपुर संभाग में मौसम साफ रहा और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने सोमवार को 12 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटों में कोटा, बारां और झालावाड़ में बादल छाए रहे, वहीं बारां और कोटपूतली में हल्की बूंदाबांदी हुई। भरतपुर, दौसा, जयपुर और अलवर में दिनभर धूप कमजोर रही।
उत्तर राजस्थान के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और बीकानेर जिलों में रविवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा। बीकानेर के लूणकरणसर में सुबह विजिबिलिटी घटकर 10 मीटर रह गई। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और धूप निकलने से तापमान बढ़ा। रविवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश के शहरों का तापमान
अजमेर: अधिकतम 26.4, न्यूनतम 10.9 , भीलवाड़ा: अधिकतम 26.5, न्यूनतम 13.8 , अलवर: अधिकतम 20.0, न्यूनतम 7.2 , जयपुर: अधिकतम 25.2, न्यूनतम 12.7 , पिलानी: अधिकतम 25.4, न्यूनतम 11.5 , सीकर: अधिकतम 27.2, न्यूनतम 12.2 , कोटा: अधिकतम 25.6, न्यूनतम 11.9 , चित्तौड़गढ़: अधिकतम 28.8, न्यूनतम 14.6 , उदयपुर: अधिकतम 27.0, न्यूनतम 13.0 , बाड़मेर: अधिकतम 29.4, न्यूनतम 13.0 , जैसलमेर: अधिकतम 25.7, न्यूनतम 9.2 , जोधपुर: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 14.3 , बीकानेर: अधिकतम 22.6, न्यूनतम 8.4 , चूरू: अधिकतम 23.6, न्यूनतम 9.0 , श्रीगंगानगर: अधिकतम 21.4, न्यूनतम 7.3 , बारां: अधिकतम 25.3, न्यूनतम 13.6 , जालौर: अधिकतम 27.7, न्यूनतम 13.9 , सिरोही: अधिकतम 21.0, न्यूनतम 10.7 , फतेहपुर: अधिकतम 26.5, न्यूनतम 11.9 , करौली: अधिकतम 21.1, न्यूनतम 12.0 , झुंझुनूं: अधिकतम 25.3, न्यूनतम 12.5 , पाली: अधिकतम 25.5, न्यूनतम 8.3 रहा।
यह भी पढें- 25 साल की साध्वी की रहस्यमयी मौत: इंजेक्शन, वायरल वीडियो और ‘सुसाइड पोस्ट’...प्रेम बाईसा केस में क्या है सच?
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
