{"_id":"68a6fa5582d5397119059a9e","slug":"balotara-mother-and-son-working-in-the-field-died-tragically-due-to-lightning-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-3310118-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balotara News: खेत में काम कर रहे मां-बेटे की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balotara News: खेत में काम कर रहे मां-बेटे की आकाशीय बिजली गिरने से मौत, पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार
बालोतरा में खेत में काम करते समय मां-बेटे की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना पर विधायक हमीर सिंह भायल शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे।
मौके पर पहुंचे विधायक
विज्ञापन
विस्तार
बालोतरा उपखंड क्षेत्र के इंद्राणा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रही मां-बेटे की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंद्राणा गांव निवासी रूगाराम देवासी की पत्नी मंजू देवी (30) और बेटा सुनील (8) रोज की तरह सुबह खेत में काम कर रहे थे। इस दौरान मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने के तेज झटके से खेत में खड़ा एक बड़ा पेड़ भी बीच से फट गया, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लगातार बारिश से माही बांध का जलस्तर बढ़ा, 6 गेट खोले, मक्का, सोयाबीन और उड़द को मिला जीवनदान
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत सिवाना थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। मृतकों के शवों को सिवाना अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्यूरी में रखवाया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल भी मौके पर पहुंचे और शोकग्रस्त परिवार को सांत्वना दी।
ये भी पढ़ें: सारिक मछली परिवार की तीन मंजिला आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिल गया रसूख