सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   ACB Raid 22 lakh cash luxury vehicles property paper seized Sanchore Municipal Council Commissioner Yogesh

ACB Raid: धनकुबेर निकला सांचौर नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, 22 लाख कैश, लग्जरी वाहन और प्रॉपर्टी पेपर जब्त

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सांचौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

सांचौर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में सांचौर नगर परिषद के कार्यपालक आयुक्त योगेश आचार्य के ठिकानों से कैश, जेवरात, महंगी घड़ियां और दस्तावेजों के पेपर मिले हैं। आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है।

ACB Raid 22 lakh cash luxury vehicles property paper seized Sanchore Municipal Council Commissioner Yogesh
धनकुबेर निकला सांचौर नगर परिषद आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के सांचौर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुए सांचौर नगर परिषद के सहायक प्रशासनिक अधिकारी व कार्यवाहक आयुक्त योगेश आचार्य के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सांचौर, सुमेरपुर, पाली, जोधपुर और जयपुर स्थित नौ ठिकानों पर छापा मारकर तलाशी अभियान चलाया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि मुख्यालय को गोपनीय शिकायत मिली कि योगेश आचार्य सहायक प्रशासनिक अधिकारी व कार्यवाहक आयुक्त नगर परिषद सांचौर द्वारा अपने एवं अपने परिजनों के नाम से भ्रष्टाचार के साधनों द्वारा अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति अर्जित की गई है, जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये से अधिक है।

Trending Videos


बता दें कि जिसकी शिकायत पर एसीबी जोधपुर ग्रामीण इंटेलिजेंस शाखा द्वारा शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया और आय से अधिक संपत्तियां अर्जित का मामला बना पाए जाने पर प्रकरण दर्ज कर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर के सुपरविजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप सारस्वत के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त कर एसीबी की अलग-अलग टीमों द्वारा शुक्रवार को योगेश आचार्य के सांचौर, सुमेरपुर, पाली, जोधपुर और जयपुर स्थित नौ जगह पर तलाशी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी कार्रवाई के दौरान आरोपी योगेश आचार्य के विभिन्न ठिकानों की तलाशी में 22 लाख से अधिक रुपये की नकद राशि, सात आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के दस्तावेज, लग्जरी वाहन 40 से अधिक, महंगी ब्रांडेड घड़ियां, एक गोल्ड प्लेटेड मोबाइल फोन और सोने चांदी के आभूषण मिले हैं। इसके अलावा एक बैंक लॉकर एवं अनेक खाते भी टीम को मिले हैं।

ब्यूरो के प्राथमिक आकलन में प्रथम सूचना रिपोर्ट एवं अब तक मिले दस्तावेज के अनुसार, आरोपी योगेश आचार्य द्वारा करोड़ों रुपये की बाजार कीमत की अनेक परिसंपत्तियों अर्जित करने का अनुमान है, जो उनकी वैध आय से आनुपातिक रूप से अधिक है। मामले में एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में एसीबी की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed