Jalore: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मामा की लाठी से हत्या
Jalore: जालोर जिले के आहोर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी ने विरोध करने पर युवती के मामा के सिर पर लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जालौर जिले के आहोर थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक नामक युवक ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी भांजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के विरोध और शोर मचाने पर घर के सदस्य मौके पर पहुंचे।
आरोपी ने युवती के मामा पर किया हमला
बताया जा रहा है कि युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका मामा और परिवार के दो अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे। इस दौरान आरोपी अशोक ने गुस्से में आकर युवती के मामा के सिर पर ताबड़तोड़ लाठी से वार कर दिए। हमले में मामा गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव में आए दो अन्य लोग भी हमले में चोटिल हो गए।
चिकित्सकों ने घोषित किया मृत
घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में मामा को तुरंत आहोर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना मिलते ही आहोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें: जसनगर में युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस
जांच में जुटी पुलिस
परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास और मारपीट की पुष्टि हुई है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.