'मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे': भाजपा विधायक जोगेश्वर गर्ग का बयान वायरल, जानें कब-कहां और क्यों कहा ऐसा
जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि फोटोग्राफी दिवस पर कहा कि मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे हैं। अब उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानें, क्या है पूरा मामला?
विस्तार
जालौर विधायक और विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग का विश्व फोटोग्राफी दिवस पर 19 अगस्त को अजीबोगरीब बयान दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर जालौर के होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने फोटोग्राफी के पुराने अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने कहा- फोटोग्राफर की विश्वसनीयता और विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। मैंने अपने फोटोग्राफी कार्यकाल के दौरान सुहागरात के भी फोटो खींचे हैं।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि आजकल फोटोग्राफर फालतू की चीज बन रहे हैं और हमारी वैल्यू कम हो रही है। अब फोटोग्राफर को सिर्फ तब याद किया जाता है, जब फोटो खिंचवाना होता है। उसके बाद कोई मनुहार नहीं होती, यह बदलाव स्पष्ट दिख रहा है। जोगेश्वर गर्ग के इस बयान और कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बयान को लेकर लोगों तरह तरह की बात कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गहलोत सरकार के इन 3 अहम कानूनों को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुटी भजन सरकार
सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद विधायक गर्ग ने इस पर सफाई दी। एक मीडिया संस्थान को दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा था वह फोटोग्राफर पर हाने वाले विश्वास को लेकर कहा था। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर का काम केवल तस्वीरें खींचना नहीं, उस भरोसे को कायम रखना भी होता है, जो तस्वीर खिचवाने वाले लोग उन पर करते हैं। इसी बात को समझाते के लिए कहा था कि मैंने तो सुहागरात के भी फोटो खींचे हैं। किसी फोटोग्राफर के लिए यह विश्वास बनाए रखना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी निजी अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूदी, मौके पर मौत, जांच शुरू
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.