{"_id":"6894c436e7231dace904ea94","slug":"jalore-acb-caught-3-people-taking-a-bribe-of-25-thousand-in-ahor-sdm-office-jalore-news-c-1-1-noi1335-3260080-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: आहोर एसडीएम कार्यालय में 25 हजार की रिश्वत लेते तीन रफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: आहोर एसडीएम कार्यालय में 25 हजार की रिश्वत लेते तीन रफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
Thu, 07 Aug 2025 11:03 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:03 PM IST
सार
शिकायतकर्ता से विपक्षी पक्ष को नोटिस जारी करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूछताछ व आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
आहोर उपखंड कार्यालय में एसडीएम के रीडर होमगार्ड और एक प्राइवेट व्यक्ति को 25 हजार की रिश्वत लेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। जालौर जिले के आहोर में जालौर एसीबी इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आहोर उपखंड कार्यालय में 25 हजार की रिश्वत लेते सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम के रीडर होमगार्ड एवं एक प्राइवेट व्यक्ति को एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जालौर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि जालौर एसीबी को एक शिकायत मिली, जिसमें आरोपी वीरेंद्र कुमार नाग रीडर (सहायक प्रशासनिक अधिकारी) कार्यालय उपखंड अधिकारी आहोर द्वारा परिवादी के उपखंड कार्यालय में विचाराधीन अपील में विपक्षी गण को नोटिस जारी करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
जिस पर जोधपुर रेंज के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी चौकी जालौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ मय टीम द्वारा आज ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी वीरेंद्र कुमार नाग रीडर सहायक प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय उपखंड अधिकारी आहोर परिवादी से 25 हजार प्राप्त कर कार्यालय में कार्यरत जगदीश सिंह होमगार्ड को दिए। जिसे उक्त रिश्वत राशि दिनेश कुमार (प्राइवेट व्यक्ति ) जो लेकर बाहर नाश्ता के दुकान संचालित करता है, उसको को पकड़ा दिया। उक्त रिश्वत राशि 25 हजार बरामद कर एसीबी ने तीनों आरोपियों को रंगे हाथो गिरफ्तार किया। फिलहाल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम द्वारा तीनों आरोपियों से पूछताछ और कार्रवाई जारी है। एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगीलाल राठौड़ में बताया कि एसीपी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।