{"_id":"6a112a9302b110551302793b","slug":"jalore-armed-miscreants-run-amok-in-bhinmal-youth-brutally-attacked-and-run-over-attempt-made-with-scorpio-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore: भीनमाल में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore: भीनमाल में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों का तांडव, युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार
भीनमाल में दिनदहाड़े युवक पर हुए हमले से इलाके में दहशत फैल गई। बदमाशों ने पहले युवक को पीटा और फिर स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश की, जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले के भीनमाल शहर में दिनदहाड़े एक युवक पर हुए जानलेवा हमले से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शहर के महावीर चौराहे के पास हुई इस घटना में कई वाहनों में सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने युवक को घेरकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले युवक के साथ मारपीट की और बाद में स्कॉर्पियो वाहन से कुचलने का भी प्रयास किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान भीनमाल निवासी कृष्ण कुमार देवासी के रूप में हुई है। घटना कल शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक कैम्पर और स्कॉर्पियो सहित तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने पहले युवक को घेरा और स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर उसे नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वाहन से गिराने के बाद हमलावर गाड़ियों से उतरे और लोहे की सरियों से युवक पर हमला करना शुरू कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना बेहद भयावह थी और हमलावर पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।
Trending Videos
ये भी पढ़ें: RPSC RAS 2024: 74 अभ्यर्थियों को दस्तावेज जमा कराने का आखिरी मौका, एक जून है अंतिम तारीख
घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि मारपीट के बाद हमलावरों ने स्कॉर्पियो वाहन को घायल युवक की तरफ दो से तीन बार तेजी से मोड़ा और उसे कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन को कई बार घुमाकर युवक की ओर बढ़ाया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग भय के कारण इधर-उधर भागने लगे।
घायल युवक के साथ मौजूद एक युवक ने बताया कि करीब 15 से 20 लोग तीन से चार गाड़ियों में सवार होकर आए थे। सभी के हाथों में हथियार थे और उन्होंने अचानक हमला कर दिया। उसने बताया कि हमले के पीछे के कारणों की जानकारी उसे नहीं है लेकिन हमला पूरी योजना के तहत किया गया प्रतीत होता है।
दिनदहाड़े सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि खुलेआम इस प्रकार की घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है और मामले में जांच की जा रही है।