सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: A smuggler arrested with 471 kg of illegal doda poppy, worth 71 lakh in the market

Jalore News: 471 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाजार में 71 लाख रुपये है कीमत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार

जिले की भाद्राजून पुलिस ने विशेष कार्रवाई करते हुए 471 किलो डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल समेत कारतूस बरामद करने के साथ ही तस्करी में प्रयुक्त आने वाली स्कॉर्पियो भी जब्त की है।

Jalore News: A smuggler arrested with 471 kg of illegal doda poppy, worth 71 lakh in the market
पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले की भाद्राजून पुलिस में जिला विशेष पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, हालांकि इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया। कार्रवाई में पुलिस ने 471.26 किलो डोडा पोस्त बरामद की गई है। 

Trending Videos


एसपी ज्ञानचन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाद्राजून थानाधिकारी प्रेमाराम व जिला स्पेशल पुलिस टीम द्वारा सरहद शंखवाली में रात्रि गश्त के दौरान अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई सफेद रंग की स्कोर्पियो  GJ 27 EE 3482 को दस्तयाब कर उसमें ले जाया जा रहा अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। कुल 24 कट्टों में भरकर ले जाए जा रहे 471.260 किलो अवैध डोडा पोस्त  की कीमत करीब 71 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में भोजासर (बायतु) निवासी रमेश कुमार पुत्र तोगाराम जाट को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरा आरोपी केरली नाडी बुठासर बायतु निवासी गोरधनराम पुत्र सोनाराम जाट अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, 2 मैगजीन मय 7 जिन्दा कारतूस बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज करके जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ने यह डोडा पोस्त चितौड़गढ़ के पास से खरीदकर लाना बताया है। साथ ही वाहन के आगे और पीछे दो वाहनों द्वारा एस्कॉर्टिंग की जाना भी बताया गया है। पुलिस इस संबंध में अनुसंधान कर रही है। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि जिले में पूर्व में की गई मादक पदार्थों की बड़ी जब्तियों में भी इन अभियुक्तों की भूमिका हो सकती है।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन

 

पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed