सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Accused arrested for raping married woman by threatening to make her photo viral

Jalore News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर विवाहिता से की हैवानियत, पति को भी भेजे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2025 09:43 AM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए पीड़िता के पति को भी धमकाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

Jalore News: Accused arrested for raping married woman by threatening to make her photo viral
भीनमाल पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने दुष्कर्म और फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी प्रकाश मेघवाल पीड़ित विवाहित महिला पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव बनाकर फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से फोटो एडिट कर पीड़िता के पति को भेजे और ब्लैकमेल कर धमकी दी।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार एक पीड़िता ने भीनमाल पुलिस थाने में आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। पीड़िता ने पिछले साल 24 फरवरी को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि जब भी वह अपने मायके आती थी आरोपी उसे परेशान करता था। आरोपी ने धमकी देकर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया और उसकी तस्वीरें भी अपने फोन में ले ली। उसके बाद लगातार अब संबंध बनाने के लिए डरा धमका कर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने करीब 10 दिन पहले पीड़िता के पति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फर्जी आईडी से एडिट किए गए फोटो भेजकर धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट सहित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले में आरोपी प्रकाश कुमार पुत्र रेखाराम मेघवाल निवासी किरवाला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का खुलासा किया। फिलहाल मामले में पुलिस की गहनता से पूछताछ अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed