सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Murder of property businessman exposed within 24 hours, 6 accused in police custody

Jalore : 24 घंटों के भीतर प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या का पर्दाफाश, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में, अन्य की तलाश जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

जमीनी विवाद और रंजिश के चलते देर रात घर में घुसकर प्रॉपर्टी व्यवसायी की हत्या के मामले में सायला पुलिस ने 24 घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए मामले से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर बाकियाें की तलाश में जुटी है।

Jalore: Murder of property businessman exposed within 24 hours, 6 accused in police custody
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में हुए प्रॉपर्टी व्यवसायी एवं कांग्रेस नेता विजय राज देवासी के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि जिले के सायला थाना अंतर्गत बावतरा गांव में शुक्रवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे प्रॉपर्टी व्यवसायी विजय राज देवासी की लाठियों से हमला कर हत्या कर दी थी। 

Trending Videos


पुलिस ने मामले में मृतक विजय राज देवासी की हत्या के मामले में खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्या के मामले का आज पाली रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश एवं एसपी ज्ञानचंद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया। रेंज डीआईजी ओमप्रकाश ने बताया कि 27 जुलाई को प्रार्थी मगनाराम देवासी निवासी बावतरा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि सरहद बावतरा में पादरु रोड पर 26 जुलाई को उनके बड़े भाई विजय राज पुत्र खोमाराम घर के आंगन में सोए हुए थे, इसी दौरान देर रात करीब दो बजे अज्ञात हमलावरों ने विजय राज को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों व लाठियों से हमला कर मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोटें आने से सायला के निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार करवाकर भीनमाल जाने के दौरान रास्ते में ही विजयराज की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी टीम के सहयोग से घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ अन्य आरोपियों के संबंध में कड़ी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed