सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Case of death of a youth under suspicious circumstances in Sanchore

Jalore News: सांचोर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 17 Sep 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan: सांचोर शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Case of death of a youth under suspicious circumstances in Sanchore
सांचोर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

सांचोर शहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसमें संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार युवक का शव शहर के अमर पैलेस होटल के पीछे एक गेरेज में लटका हुआ मिला था। जिसके बाद में सूचना मिलने पर सांचोर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सांचोर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
Trending Videos


पुलिस के अनुसार परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि मृतक राकेश कुमार माली की हत्या करके शव को लटकाया गया है, क्योंकि उसके सिर ओर अन्य जगहों पर चोट के निशान हैं। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन राजकीय अस्पताल के आगे धरने पर बैठ गए। बड़ी संख्या में माली समाज और व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद में उपखंड अधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, थानाधिकारी सहित अधिकारी धरनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की और शव उठाने के लिए समझाइश की गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों की ओर से दिए गए धरने को लेकर समझाइश की गई, साथ ही मामले का जल्द खुलासा कर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए आश्वासन दिया। उसके बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया, जिस पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मामले में परिजनों की ओर से हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस की ओर से परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed