{"_id":"66102fadd7d71f5dc5054342","slug":"jalore-news-complaint-filed-against-vaibhav-gehlot-for-luring-voters-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: वैभव गहलोत पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: वैभव गहलोत पर मतदाताओं को प्रलोभन देने का आरोप, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज हुई शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार
जालोर के कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उलंघन को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में बताया कि एसएमएस के जरिये लोगों को प्रलोभन दिया जा रहा है।
पर्चे और फोन पर आए मैसेज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी की ओर से नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव प्रचार में दोनों ही पार्टियां लगी हुई हैं। अलग-अलग तरीके से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जालौर लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के चुनाव प्रचार में उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पार्थ ने बताया कि मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
Trending Videos
भाजपा प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता ने उनके चुनाव प्रचार के दौरान मतदाताओं को पल्लवन देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया है कि आदर्श आचार संहिता का कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत की ओर से उल्लंघन किया जा रहा है, जिसमें लोगों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजे जा रहे मैसेज में लिखा है कि ''मैं आपके जालौर सिरोही को अपनी कर्मभूमि बनाया है। मुझे सेवा का मौका दें। आपके आशीर्वाद के साथ मैं प्रति वर्ष 20 विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजूंगा'' इस मैसेज को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को मतदाताओं को प्रलोभन देने के संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। ये शिकायत भाजपा के प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता हरजीराम चौधरी ने लिखित में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन