{"_id":"661aaed3d73435e16a067c40","slug":"jalore-news-fire-broke-out-in-jewelery-shop-loss-worth-lakhs-due-to-fire-brigade-not-arriving-on-time-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: ज्वेलरी की दुकान में लगी भीषण आग, समय पर दमकल नहीं पहुंचने से हुआ लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: ज्वेलरी की दुकान में लगी भीषण आग, समय पर दमकल नहीं पहुंचने से हुआ लाखों का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
सार
सांचौर जिला मुख्यालय में एक ज्वेलर्स की दुकान में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। नगर पालिका की लापरवाही के चलते देरी से पहुंची दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों रुपयों का सामान जलकर स्वाहा हो गया।
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सांचौर जिला मुख्यालय स्थित बिश्नोई धर्मशाला के पीछे मंगलम ज्वेलर्स की दुकान में अचानक लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिश्नोई धर्मशाला स्थित मंगलम ज्वेलर्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
Trending Videos
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किया लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि आग बुझाने में ग्रामीणों के प्रयास नाकाम रहे। घटना की सूचना दमकल को दी गई और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर टैंकर व बाल्टियों से पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया। आगजनी की इस घटना नगर पालिका की घोर लापरवाही सामने आई। यदि दमकल टीम समय पर पहुंचती तो व्यापारी को ज्यादा नुकसान नहीं होता लेकिन देरी से पहुंची दमकल की वजह से ज्वेलर्स दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक आगजनी की वजह शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर घटना की जांच कर रही है। इधर आगजनी की इस घटना से व्यापारी को हुए नुकसान को लेकर आक्रोशित व्यापारी भी मौके पर एकत्रित हो गए और नगर पालिका की लापरवाही को लेकर रोष प्रकट किया। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता। व्यापारियों ने दमकल टीम के कर्मचारी व नगर पालिका के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।