सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Man arrested for swindling Rs 20 lakh by posing as fake IPS officer

Jalore News: खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर महिला से हड़पे 20 लाख रुपये, भीनमाल पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jul 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला से ऑनलाइन दोस्ती के बाद आरोपी ने अपनी निजी आवश्यकता बताकर रुपयों की मांग की। सरकारी सेवा आईपीएस में होने का विश्वास दिलाया। ऑनलाइन 19 लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। 

Jalore News: Man arrested for swindling Rs 20 lakh by posing as fake IPS officer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर करीब 20 लाख रुपये हड़पने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Trending Videos


पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मुताबिक 11 जुलाई को सरकारी कर्मचारी प्यारी पत्नी अरविन्द विश्नोई खिलेरी पुलिस थाना भीनमाल ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके फेसबुक पर जून 2022 को सचिन अतुलकर आईपीएस नामक व्यक्ति रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। उसके पश्चात सचिन अतुलकर से नियमित रूप से फेसबुक व वाट्सअप पर चैटिंग होती रहती थी। फोन पर भी बात होती रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बातचीत के दौरान उसने अपनी निजी आवश्यकता बताकर रुपयों की मांग की। सरकारी सेवा आईपीएस में होने का विश्वास दिलाया। ऑनलाइन 19 लाख 20 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी ने बताया कि प्रकरण को गंभीरता से लेकर उक्त घटना में शरीक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई। गठित पुलिस टीम ने प्रकरण में तकनीकी व बैंक रिकॉर्ड से मुख्य अभियुक्त के संबन्ध में आवश्यक सूचना प्राप्त कर अभियुक्त उमरावखान को सूरत (गुजरात) से दस्तयाब किया। पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जिस पर आरोपी उमरावखान पुत्र जबरूखान मुसलमान निवासी मुडतरा सिली पुलिस थाना रामसीन हाल मॉर्डन टाउन पुजंम प्लाजा सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से गहनता से पूछताछ व रुपये के बारे में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed