सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Mother and daughter accused in looteri dulhan case arrested

Jalore News: लुटेरी दुल्हन मामले में आरोपी मां-बेटी गिरफ्तार, फर्जी शादी रचाकर ठगे थे 24 लाख रुपये और गहने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 04 Jul 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

शादी के नाम पर 24 लाख रुपये और 05 लाख रुपये के गहने दिए। दुल्हन चंदा भीनमाल में दो तीन दिन तक रही फिर यहां से भाग गई। उसने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये और जेवरात हड़प लिए।

Jalore News: Mother and daughter accused in looteri dulhan case arrested
लूट की आरोपी मां-बेटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने लुटेरी दुल्हन मामले में दो महिओं को गिरफ्तार किया है। महिलओं ने शादी रचाकर 24 लाख नकदी और पांच लाख के गहने हड़प कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था। 

Trending Videos


दरअसल मामला जालौर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति के साथ शादी का ढोंग रचकर 24 लाख नकदी और पांच लाख के गहने हड़पकर धोखाधड़ी की गई, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लुटेरी दुल्हन के साथ आरोपी उसकी मां को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिनांक 04 जून 2024 को दिनेश कुमार पुत्र नवाराम जाति माली निवासी भीनमाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी शादी चंदा कुमारी पुत्री रमेश कुमार जाति माली निवासी पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही के साथ हिन्दु रिति-रिवाजोनुसार हुई थी। इस दौरान शादी के नाम पर 24 लाख रुपये और 05 लाख रुपये के गहने दिए। दुल्हन चंदा भीनमाल में दो तीन दिन तक रही फिर यहां से भाग गई। उसके घर जाकर फिर वापस ससुराल ले जाने पर वापस नहीं आ आई। उसने शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये और जेवरात हड़प लिए, जिसकी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। 

घटना में शरीक आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देश पर थानाधिकारी बाबूलाल जांगिड़ नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी चंदा कुमारी और पुष्पादेवी को दस्तयाब कर पूछताछ की। दोनों आरोपियों ने घटना का खुलासा किया। आरोपी लुटेरी दुल्हन चंदा कुमारी पत्नी दिनेश कुमार और पुष्पा पत्नी रमेश कुमार माली निवासी रतन सागर पोसालिया पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को गिरफ्तार किया गया है। मुलजिमा से प्रकरण में अग्रीम अनुसंधान और गहनता से गहनों और रुपये के बारे में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed