Jalore News: युवक की संदिग्ध मौत पर मचा बवाल, मीणा समाज में गहराया आक्रोश, आज पूर्ण जाम का ऐलान
जिले के आहोर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना के तीन दिन बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने से परिजन और समाज के लोग धरने पर बैठे हैं और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के आहोर क्षेत्र के प्रतापगढ़ गोलियां गांव में युवक की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाने से परिजनों और मीणा समाज में गहरा असंतोष है। जानकारी के अनुसार घटना को करीब 65 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक न तो पोस्टमार्टम हो सका है और न ही दोषियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की गई है।
आहोर अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मीणा समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। समय के साथ धरने में शामिल लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। समाज के लोग पोस्टमार्टम, दोषियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें: Ajmer News: करंट लगने से सूडानी छात्र की मौत, अस्पतालों में लेकर भटकते रहे साथी, अजमेर में होगा अंतिम संस्कार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। डीवाईएसपी दशरथ सिंह के निर्देशन में भाद्राजून थाना अधिकारी लालाराम और नोसरा थानाधिकारी देवाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद हैं। मोर्चरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
भारत आदिवासी पार्टी के नेता छगन मीणा ने न्याय की मांग को लेकर पूर्ण जाम का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस जाम में तीन जिलों के मीणा समाज के लोग भाग लेंगे। उनका कहना है कि जब तक मृतक को न्याय नहीं मिलता और दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। धरने और जाम के ऐलान के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय बाजार और आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.