सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Vaibhav Gehlot went from village to village and interacted with the people.

Jalore: वैभव ने गांव-गांव जाकर मंदिरों में माथा टेक लोगों से किया संवाद, कांग्रेस की योजनाओं को बताया नजीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 12 Apr 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

लोगों से संवाद में वैभव गहलोत ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में जिस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं, वो देश-दुनिया में एक नजीर बनीं।

Jalore: Vaibhav Gehlot went from village to village and interacted with the people.
जनसंवाद कतरे वैभव गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालोर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत ने शुक्रवार को भीनमाल क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। 

Trending Videos


वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार जनकल्याण और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। पिछली कांग्रेस सरकार में जिस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं, वो देश-दुनिया में एक नजीर बनीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार और स्थानीय भाजपा सांसदों की उपेक्षा के कारण ही जालोर, सांचौर, सिरोही जिला पिछड़ा हुआ है। आज भी यहां बुनियादी विकास की जरूरतें जैसे ट्रेन, सड़क, पानी, बिजली, रोजगार आदि की समस्याएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यदि आपको अपने क्षेत्र की तरक्की चाहिए। बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ आधारभूत सुविधाएं चाहिए तो कांग्रेस का साथ दें। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 26 अप्रैल को वोट डालने जरूर आएं और सोच-समझ कर, अपने मन को टटोल कर वोट दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 14 अप्रैल को भीनमाल आ रही हैं। इस मौके पर आमजन अधिक से अधिक संख्या में उन्हें सुनने आए।

जनसंपर्क के दौरान वैभव ने भीनमाल में परम आराध्या क्षेंमकरी माता मंदिर में खीमज माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वैभव जोगाऊ गांव भी पहुंचे और वहां बिश्नोई समाज के आराध्य गुरु जम्भेश्वर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने भागलभीम में महादेव मंदिर, कंवलेश्वर महादेव, श्री ईश्वरेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर पुण्यलाभ प्राप्त किया। नवरात्र के अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों की खुशहाली, संपन्नता व सफलता का प्रार्थना मातारानी से की। वैभव ने भीनमाल क्षेत्र के भागलभीम, निम्बावास, नोहरा, दांतिवास, पुनासा, फागोतरा, थोबाऊ, वाडा भाडवी, नया वाडा, कूका, वाली, भालनी, लाखणी, धुम्बडिया, नरसाणा, सेवडी, जेरण, जुजानी सहित 45 गांवों के लोगों से संवाद किया।

वैभव गहलोत शनिवार को रेवदर विधानसभा क्षेत्र के निम्बज, दांतराई, जीरावल, दौलपुरा, दत्ताणी, बहादुरपुरा, चण्डेला, गिरवर, चनार, आवला, धामसरा, मूंगथला, क्यारिया, गणका, गांधीनगर सहित 50 गांवों के लोगों से मुलाकात और संवाद करेंगे।



प्रचार में जुटीं हिमांशी गहलोत
वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत भी इन दिनों जालोर लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं और प्रचार कर रही है। उन्होंने शुक्रवार सुबह जालोर सब्जीमंडी में आमजन से चर्चा की और जनता से वैभव गहलोत को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने महिलाओं से रूबरू होते हुए कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भी बराबर की भूमिका है। उन्होंने घर-गृहस्थी की गाड़ी को रफ्तार देने, महंगाई से राहत के लिए, अच्छी योजनाओं को लाने और क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मंडी के व्यापारियों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं जानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed