सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Young man dies after falling into a well in Sayla, police investigating

Jalore News: सायला में कुएं में गिरने से युवक की मौत, ग्रामीणों की मदद से निकाला गया शव बाहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
सार

सायला कस्बे के रेवतड़ा बाईपास पर स्थित एक खेत के सूखे कुएं में गिरने से शनिवार शाम एक युवक की मौत हो गई।

Jalore: Young man dies after falling into a well in Sayla, police investigating
शव कुएं के अंदर से बाहर निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

सायला कस्बे के रेवतड़ा बाईपास पर स्थित एक खेत के सूखे कुएं में गिरने से शनिवार शाम एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें: अभिषेक मनु सिंघवी बोले- राहुल गांधी के सवालों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया हास्यास्पद

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान वेलाराम पुत्र जयंतीलाल सरगरा (निवासी सायला) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता था। शाम को ग्रामीणों ने उसे कुएं में गिरा पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस व ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और राजकीय अस्पताल, सायला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल युवक के कुएं में गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed