सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Young man kidnapped in case of love affair, police arrested the accused in 8 hours

Jalore: प्रेम प्रसंग के मामले में युवक का अपहरण, पुलिस ने 8 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को छुड़वाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 22 Jul 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
सार

जालौर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर बदमाशों द्वारा एक युवक को अगवा करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को पहाड़ी से गिराने की प्लानिंग की थी लेकिन पुलिस की तत्परता से आठ घंटे के भीतर युवक को ढूंढ लिया गया और मामले में शामिल 7 आरोपियों को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
 

Jalore: Young man kidnapped in case of love affair, police arrested the accused in 8 hours
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जालौर जिले के रामसीन थाना क्षेत्र मोदरान में प्रेम प्रसंग को लेकर अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 घंटे के अंदर अपहृत युवक को दस्तयाब कर लिया और अपहरण करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहनों को जब्त किया गया। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार जिले के रामसीन थाना क्षेत्र के मोदरान गांव में प्रेम-प्रसंग को लेकर अशोक कुमार के अपहरण की घटना की सूचना पर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देश पर मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी रामेश्वरलाल भीनमाल डीवाईएसपी अन्नराजसिंह राजपुरोहित नेतृत्व में टीमों का गठन कर 8 घंटे के भीतर अपहृत अशोक को दस्तयाब कर 7 लोगों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त 4 वाहन जब्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि 20 जुलाई को दिनेश कुमार पुत्र ओटाराम ने रामसीन पुलिस थाने में  रिपोर्ट दी थी कि उसका भाई अशोक कुमार पुत्र ओटाराम मोदरान में किराणा की दुकान चलाता है। रात करीब नौ बजे कुछ अज्ञात बदमाश जातिसूचक शब्द बोलते हुए दुकान पर आए और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू और अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर अपहरणकर्ताओं व उनके द्वारा प्रयुक्त वाहनों को दस्तयाब कर लिया।

मामले के अनुसार सकाराम मेघवाल की बालिग पुत्री ममता घर से बिना बताए एक दिन पहले कहीं चली गई है, परिजनों को शक था कि अशोक का छोटा भाई विक्रम उसे ले गया है। इस पर अपहृत अशोक कुमार को माउंट आबू ले जाकर पहाड़ी से गिराने का प्लान था, जिसमें पुलिस की तत्परता से बदमाशों के मंसूबे सफल नहीं हो सके। 

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ होने के कारण अपहृत युवक से प्रेमी का पता लगाकर ऑनर किलिंग की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता था इसलिए पुलिस ने तत्काल ही अलग-अलग टीमें गठित कर नाकाबंदी की और आसूचना, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों की पहचान कर आरोपी प्रवीण कुमार पुत्र सकारामख, महेन्द्र कुमार पुत्र झूठाराम, पारसमल, राजू पुत्र वेलाराम, पदमाराम पुत्र जसाराम मेघवाल, मुकेश कुमार उर्फ बीजलाराम पुत्र धुखाराम भील निवासी खेडा बोरटा, दिनेश कुमार पुत्र बगाजी जाति मेघवाल निवासी रेवतडा को उनको वाहन सहित दस्तयाब किया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed