फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Police returned bag full of cash and jewelery in Jalore

ईमानदारी की अनूठी मिसाल: जालौर में पुलिस ने नकदी और गहनों से भरा बैग लौटाया, शहर में हो रही चर्चा

Fri, 29 Mar 2024 10:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 29 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

जालौर में भीनमाल पुलिस ने सोने-चांदी के गहने और नकदी से भरा मिला बैग महिला को लौटकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दो दिन पहले शहर के रेलवे फाटक के पास ASI अखाराम को लावारिस बैग मिला था।

विज्ञापन
Police returned bag full of cash and jewelery in Jalore
महिला को मिला बैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौर जिले की भीनमाल पुलिस ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा महिला का बैग महिला को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पुलिस थाने के पुलिस सहायक उप निरीक्षक अखाराम चौधरी ने मिले एक लावारिस बैग को उसकी मालिक महिला को सुपुर्द किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लेदरमेंर निवासी सविता देवी पत्नी भोलाराम बाइक पर सवार होकर शहर भीनमाल से उसके घर जा रहे थे। इस दौरान रेलवे फाटक के पास चौधरी ट्रांसपोर्ट के सामने बैग गिर गया था। गश्त के दौरान पुलिस थाने जा रहे पुलिस थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक अखाराम को सड़क पर लावारिस स्थिति में एक बैग मिला, जिसमें सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकद पैसे थे। इस पर उक्त बैग को कब्जे में लेकर भीनमाल थाना अधिकारी बाबूलाल जांगिड़ को सौंपा और उन्होंने सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से असली मालिक बारे में जानकारी जुटाया।
विज्ञापन


बैग सविता देवी पत्नी भोलाराम मेघवाल निवासी लेदरमेंर का होना पाया, जिस पर पुलिस निरीक्षक बाबूलाल जांगिड़ ने महिला को पुलिस थाने बुलाया और बैग के बारे में जानकारी ली। इस पर उक्त बैग सविता देवी का होने पर लौटाया गया। पुलिस निरीक्षक बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि बैग में करीब एक लाख के सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नकदी थी। पुलिस को मिले लावारिस बैग को पुलिस की ओर से महिला को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। वहीं, सविता देवी को गुमशुदा बैंग मिलने पर खुशी के ठिकाने नहीं रहे। उन्होंने भीनमाल पुलिस का आभार जताया। इधर, भीनमाल पुलिस के दिए गए इस ईमानदारी के परिचय को लेकर दिनभर सोशल मीडिया पर भी चर्चा बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed