{"_id":"6606f9fb59cb2ef5bd0733c7","slug":"rajasthan-lok-sabha-chunav-bjp-shows-strength-jalore-sirohi-lok-sabha-seat-lumbaram-choudhary-meeting-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan LS Chunav: जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर BJP ने झोंकी ताकत, लुंबाराम चौधरी ने ली बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan LS Chunav: जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर BJP ने झोंकी ताकत, लुंबाराम चौधरी ने ली बैठक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर/सिरोही
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan LS Chunav: जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दे दी है। इस सीट को जीतने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। भीनमाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं संग प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने बैठक की।
बैठक करते हुए लुंबाराम चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर दोनों ही पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दी हैं। ऐसे में अब इस सीट को निकालने के लिए दोनों ही पार्टियां पूरी ताकत लगा रही हैं। दरअसल, जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा से लुंबाराम चौधरी तो कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे में इस सीट पर कड़ा और रोचक मुकाबला है। वहीं, इस बार पीएम मोदी के 400 पार नारे को साकार करने के लिए भाजपा की ओर से पूरी ताकत झोंकी जा रही है।
Trending Videos
दरअसल, जालौर जिले के भीनमाल में जालौर, सांचौर और भीनमाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी भीनमाल पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारी के साथ कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक ली। बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जोगेश्वर गर्ग, रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल, भीनमाल पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, प्रदेश मंत्री सांवला राम देवासी, जालौर पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को कार्य करने के लिए संबोधित किया गया। कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यक्रम एवं 400 पार के नारे को साकार करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर मत एवं समर्थन को लेकर आम जनता तक बीजेपी के कार्यों को पहचाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुंबाराम चौधरी बोले- बीजेपी में ही संभव है, इसलिए एक सामान्य कार्यकर्ता और किसान को मिला टिकट
कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार लुंबाराम चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह पार्टी है, जिसे एक सामान्य कार्यकर्ता एवं किसान को जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से आपके बीच भेजा है। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान हक और बड़े-बड़े दायित्व संभालने की जिम्मेदारी दे रहे हैं। ऐसे में जालौर एक सामान्य कार्यकर्ता को 38 साल बाद जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है और आपके बीच भेजा है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी तरह मेहनत कर इस सीट को निकालने के पूरा प्रयास करेंगे।
इसके अलावा उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह पिछले लंबे समय से माही बजाज के पानी के लिए प्रयासरत रहे हैं और आगे भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने भीनमाल में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को लेकर कहा कि भाजपा पूरी तरह तैयारी में लगी हुई है और लगातार बैठकर कर रहे हैं। आगामी दिनों में चुनाव में बीजेपी जरूर यहां से इस सीट पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को लोकसभा का टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। यह बीजेपी में ही संभव है। ऐसी देश की कोई पार्टी नहीं होगी, जो एक सामान्य कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपेगी। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पास जालौर-सिरोही जिले से ऐसा कोई नेता नहीं है।
जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस की भी जीत के लिए कड़े प्रयास
बता दें कि इधर कांग्रेस ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है तो लगातार वैभव गहलोत भी जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से प्रवासी राजस्थानियों से लगातार जनसंपर्क साध रहे हैं। वहीं, जालौर-सिरोही के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से लगातार बैठक कर समीकरण बैठाकर कांग्रेस के खाते में इस सीट को डालने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। वहीं, लगातार जालौर-सिरोही क्षेत्र में कांग्रेस की जीत के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और इस सीट को निकालने के लिए कड़ी ताकत झोंक रहे हैं।