सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Rajasthan News: Dentist who raped patient still absconding, people angry over lax police action

Rajasthan News: मरीज से दुष्कर्म करने वाला डेंटिस्ट अब भी फरार, पुलिस की ढीली कार्रवाई से लोगों में आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालाेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 10:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Jalore: मरीज को बेहोश करके दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी डेंटिस्ट के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से परिजनों का कहना है कि पुलिस की ढीली कार्रवाई के चलते आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Rajasthan News: Dentist who raped patient still absconding, people angry over lax police action
आरोपी डेंटिस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भीनमाल में मरीज को बेहोश करके दुष्कर्म करने वाले चिकित्सक पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि डॉक्टर ने पीड़िता को ब्लैकमेल करके अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी पीड़िता की नाबालिग बेटी को भी अपनी हवस का शिकार बनाना चाहता था। इसके बाद पीड़िता ने सुसाइड नोट लिखकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। इसी से पूरे प्रकरण का खुलासा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को एकबारगी शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर छोड़ दिया। मूल प्रकरण में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

Trending Videos


ज्ञातव्य है कि भीनमाल में एक महिला ने आरोप लगाया था कि दंत चिकित्सक सुरेश सुन्देशा ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए थे। इसके बाद चिकित्सक ने उसे ब्लैकमेल किया। महिला का आरोप है कि पति के घर नहीं होने पर वह घर आ जाता था। चेकअप के लिए जाने पर उसे अन्य मरीजों के जाने के बाद बुलाता था। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर वीडियो कॉल के लिए दबाव बनाते हुए उसके अश्लील वीडियो बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में यह भी बताया कि व्हाट्स ऐप पर उसकी नाबालिग बेटी की डीपी देखकर आरोपी डॉक्टर ने बच्ची पर भी गलत नजर डाली थी, जिसका पता चलने पर उसने डॉक्टर को इस संबंध में चेताया था लेकिन आरोपी के धमकाने पर प्रताड़ित महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस द्वारा इस मामले में अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश है। आरोपी डॉक्टर फिलहाल फरार है।

दुष्कर्म के मामलों में तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। मामले में पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी को पाबंद करके छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed