{"_id":"6613c9b46c53ec80690572df","slug":"rj-ls-chunav-bsp-will-support-congress-on-jalore-sirohi-lok-sabha-seat-lal-singh-support-vaibhav-gehlot-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"RJ LS Chunav: जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर बसपा का कांग्रेस को साथ, वैभव गहलोत को समर्थन देंगे लाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RJ LS Chunav: जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर बसपा का कांग्रेस को साथ, वैभव गहलोत को समर्थन देंगे लाल सिंह
Mon, 08 Apr 2024 04:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 08 Apr 2024 04:11 PM IST
सार
जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी लाल सिंह धानपुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के समर्थन में नामांकन वापस लिया है।
विज्ञापन
लाल सिंह धानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 की नामांकन प्रक्रिया वापसी के दौरान जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। कांग्रेस छोड़कर बसपा का दामन थामने वाले लाल सिंह ने सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर लाल सिंह ने बसपा का दामन थमते हुए जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से बसपा का टिकट लेकर चुनाव मैदान में उतरे थे। इसके बाद उन्होंने एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के सामने चुनाव लड़ने का बसपा से एलान करते हुए नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन लाल सिंह ने अपना नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
लाल सिंह के नामांकन वापसी से पूर्व बसपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी गिड़गिड़ाते रहे और लाखों जतन किए। लेकिन लाल सिंह ने अपना नामांकन जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा पथ के समक्ष पहुंचकर वापस लिया है। बता दें कि लाल सिंह पूर्व में बसपा से पहले कांग्रेस के पदाधिकारी भी रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस को छोड़ दिया था। अब वापस उन्होंने बसपा से चुनाव नहीं लड़ने और कांग्रेस के समर्थन में अपना नाम वापस लिया है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह पर लगाया आरोप
इधर, लाल सिंह के बसपा से नामांकन वापसी करने पर बसपा के कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि बसपा की सुप्रीमो मायावती ने लाल सिंह पर भरोसा जताते हुए बसपा से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन लाल सिंह ने दलितों और पार्टी के साथ बड़ा धोखा किया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि लाल सिंह ने टिकट मिलने से पहले बहुत बड़ी-बड़ी बातें की थी कि वो राजपूत समाज से हूं और बसपा पार्टी के साथ रहूंगा। उन्होंने जनसभा में भी कहा था कि हम राजपूत समाज के लोग दोनों ही बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों की दरी बिछाने का काम करते हैं। लेकिन हमारे समाज को टिकट नहीं दिया जाता।
ऐसी बातें राजपूत समाज में कर रहे थे। लेकिन अगर दोनों ही बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों राजपूत समाज को टिकट नहीं दे रही थी। लेकिन बसपा ने राजपूत समाज को टिकट दिया, कोई बड़ी राष्ट्रीय पार्टी राजपूत समाज को टिकट दे रही है। लेकिन आप पार्टी के साथ धोखा कर रहे। बावजूद इसके इसके लाल सिंह ने बसपा पार्टी के साथ धोखा किया। कार्यकर्ताओं ने लाल सिंह के बिकने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब इस लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ने उनको कोई लुभाने के लिए वादा किया होगा। लेकिन बहुजन समाज पार्टी के मतदाता इसका बदला चुनाव में जरूर लेंगे।