{"_id":"6a4520c7d95374954e03b91e","slug":"jhalawar-news-elderly-woman-killed-in-violent-clash-over-farm-path-dispute-tension-grips-village-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, हिंसक झड़प में बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में भारी तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: खेत के रास्ते को लेकर खूनी संघर्ष, हिंसक झड़प में बुजुर्ग महिला की मौत, गांव में भारी तनाव
Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
झालावाड़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:44 PM IST
सार
झालावाड़ में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक महिला की जान चली गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
खूनी संघर्ष के बाद अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के झालरापाटन सदर थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव में खेत के रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटा और गंडासों से हुए हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नारायणपुरा निवासी मांगीलाल बुधवार सुबह ट्रैक्टर में सोयाबीन का बीज लेकर अपने खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में आत्माराम और रत्तीराम के खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-भाटा तथा गंडासों से हमला शुरू हो गया। इस संघर्ष में मांगीलाल, भूपेंद्र, आत्माराम, रत्तीराम और फूलबाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल फूलबाई ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशनशिप पर पंचायत का तुगलकी फरमान: युवक-युवती पर 21 लाख का जुर्माना; परिवारों का सामाजिक बहिष्कार
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही झालरापाटन सदर थाना पुलिस और पुलिस उपाधीक्षक हर्षराज सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायलों और दोनों पक्षों के परिजनों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि विवाद की वास्तविक परिस्थितियों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
घटना के बाद नारायणपुरा गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।