{"_id":"69b24f8dcfe010079a0b311f","slug":"jhalawar-news-truck-hits-private-bus-while-overtaking-13-passengers-injured-treated-at-jhalawar-hospital-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhalawar News: ट्रक ने किया ओवरटेक कर निजी बस को मारी टक्कर,13 यात्री घायल, झालावाड़ अस्पताल में हुआ उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhalawar News: ट्रक ने किया ओवरटेक कर निजी बस को मारी टक्कर,13 यात्री घायल, झालावाड़ अस्पताल में हुआ उपचार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: झालावाड़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:01 AM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर-जयपुर मार्ग पर कोटा जिले के सुकेत के पास बस और ट्रक की टक्कर से 13 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
निजी बस और ट्रक की टक्कर में अस्पताल पहुंचे 13 घायल
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश के इंदौर से जयपुर जा रही एक निजी बस और ट्रक की टक्कर में बड़ा हादसा हो गया। यह दुर्घटना कोटा जिले के सुकेत क्षेत्र में टोल के पास पुल के नजदीक हुई। हादसे के समय बस में अलग-अलग जिलों और राज्यों से आए 36 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए जमा हो गए।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि एक ट्रक ओवरटेक करने के दौरान अचानक बस के सामने आ गया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 13 यात्रियों को इलाज के लिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में जितेंद्र, शिवम, तन्वय, विष्णु, रमेश, संगीता, प्राची, श्रेयांश, सुनील, बाबूलाल, कृष्णा, संजय और सुमित शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अधिकांश घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि बस का कंडक्टर अभी भर्ती है।
ये भी पढ़ें: LPG Crisis: अवैध गैस रिफिलिंग पर प्रशासन की सख्ती, रसद विभाग ने सवीना में छापेमारी कर 6 सिलेंडर जब्त किए
बस के कंडक्टर रमेश ने बताया कि बस इंदौर से जयपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुकेत क्षेत्र में टोल के पास एक ट्रक चालक ने ओवरटेक करते हुए अचानक बस के सामने वाहन ला दिया, जिससे बस ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। सूचना मिलने पर सुकेत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मौके पर यातायात भी सुचारु करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
घटना की जानकारी मिलते ही झालावाड़ अस्पताल पुलिस चौकी सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और घटना की सूचना सुकेत पुलिस को दी गई। घायल कंडक्टर ने ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के लिए रोडवेज बसों की संख्या सीमित होने के कारण लंबी दूरी के लिए यात्रियों को अक्सर निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में इंदौर और जयपुर जैसे मार्गों पर बड़ी संख्या में यात्री निजी लग्जरी बसों से यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन