Rajasthan Crime: झुंझुनूं में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला गांव, दो लोगों की मौत; दो गंभीर घायल
Jhunjhunu Crime: झुंझुनूं के खिरोड़ गांव में जमीनी रंजिश से शुरू हुई गोलीबारी में रविंद्र कटेवा के साथी सुनील सुंडा और प्रतिद्वंदी गैंग के गोलू स्वामी की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र के खिरोड़ गांव में शुक्रवार सुबह पुरानी जमीनी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। कैमरी की ढाणी में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा के घर पर बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई।
रविंद्र कटेवा के करीबी साथी की मौके पर मौत
हमलावरों ने नवलगढ़ की ढाका की ढाणी निवासी युवक सुनील सुंडा को निशाना बनाते हुए उसके सिर में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि सुनील, हिस्ट्रीशीटर रविंद्र कटेवा का करीबी साथी था और उसी रंजिश का शिकार बना।
विपक्षी गैंग के सदस्य गोलू स्वामी की भी अस्पताल में मौत
फायरिंग के दौरान दूसरी गैंग के रानोली थाना क्षेत्र के पलसाना निवासी गोलू स्वामी को भी गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस तरह झड़प में दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
दो घायल, उपचार जारी; हमलावर पक्ष के सदस्य भी जख्मी
इस गैंगवार में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। दोनों को नवलगढ़ के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया। घायलों में हमलावर पक्ष के राजू और पिंटू भी शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें- Hanumangarh Violence: टिब्बी में विरोध प्रदर्शन जारी,17 को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी; ADG ने दिया बड़ा बयान
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही नवलगढ़ और गोठड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गैंग के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। झुंझुनूं एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय स्वयं मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र राजावत और नवलगढ़ डिप्टी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन
एसपी ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है। वारदात का जल्द पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X