Bikaner News: नींबू से बड़े ओले बरसाए आसमान ने, अर्जुनसर समेत कई गांवों में तबाही
Bikaner News: बीकानेर के अर्जुनसर और आसपास के गांवों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी, तूफान, मेघगर्जन, मूसलाधार बारिश और नींबू से बड़े ओलों की गिरावट से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के अर्जुनसर में दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और देखते-ही-देखते हालात बिगड़ गए। तेज आंधी-तूफान, मेघगर्जन और मूसलाधार बारिश के बीच नींबू से भी बड़े-बड़े ओले गिरने लगे। इस प्राकृतिक आपदा ने न सिर्फ जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, बल्कि किसानों की पकी-खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।
गेहूं और इसबगोल की फसल बर्बाद
रतनीसर के किसान मदन शर्मा ने बताया कि ओलावृष्टि इतनी तेज और भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में गेहूं और इसबगोल की पूरी फसल बर्बाद हो गई। ओले नींबू के आकार के थे और कई उससे भी बड़े थे। चक जोड़, नया खानीसर (99 आरडी), फूलेजी, चक भवानी नगर और आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में भी यही कहर बरपा। अर्जुनसर बाजार में अचानक आई इस आपदा से अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और दुकानदार खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। कई लोग दुकानों और सुरक्षित स्थानों में शरण लेने को मजबूर हुए।
ओलों का वजन 150 ग्राम से भी ज्यादा
स्थानीय लोगों के अनुसार कई जगहों पर गिरे ओलों का वजन 150 ग्राम से भी ज्यादा था। चकजोहड़ के किसान रामकिशन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, 'हम सरसों की कटाई कर रहे थे। अचानक आसमान से ओले बरसने लगे। काम बीच में छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।'
ये भी पढ़ें: पेट्रोल से झुलसने की दो घटनाएं, एक की हुई मौत, दूसरे का इलाज जारी, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
इस बेमौसम ओलावृष्टि और तेज बारिश ने किसानों की चिंता कई गुना बढ़ा दी है। खासकर खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो गई। कई किसान अब सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.