{"_id":"67bdc78680252a2f500cc2ff","slug":"jhunjhunu-grandfather-and-grandson-riding-bike-jumped-fell-50-feet-away-due-to-collision-scorpio-both-died-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा और पोते उछलकर 50 फीट दूर गिरे, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा और पोते उछलकर 50 फीट दूर गिरे, दोनों की मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार
झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पोता दादा को लेकर पेंशन के डॉक्यूमेंट का वेरीफकेशन करवाने के लिए जा रहा था।
दादा और पोते उछलकर 50 फीट दूर गिरे
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनूं से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नवलगढ़ कस्बे में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सड़क पार कर रही एक बाइक को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो से टकराने के बाद बाइक पर सवार दादा-पोते फिल्मी स्टाइल में काफी ऊपर उछलने के बाद सड़क पर जा गिरे। ये दर्दनाक हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल, इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, डूंडलोद से भागीरथ मल अपने पोते कालूराम के साथ बाइक पर नवलगढ़ की तरफ जा रहे थे। इस दौरान नवलगढ़ के पास ज्योति होटल के पास सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दादा और पोते गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद दोनों को तुरंत नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने दादा भगीरथ मल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भयंकर हादसे का आया वीडियो
वहीं, हालत गंभीर होने पर पोते कालूराम को डॉक्टरों ने सीकर रेफर किया। उसके बाद सीकर ले जाते समय कालूराम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिल्मी स्टाइल में हुए इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चौराहे के बीचो-बीच कुछ देर तक बाइक सवार खड़ा रहता है और आगे पीछे देखता है। इसके बाद जैसे ही वह बाइक को दाहिने मोड़कर आगे बढ़ता है कि सामने आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
स्कॉर्पियो में बैठे दोनों लोग सुरक्षित
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग फिल्मी स्टाइल में काफी उछले और गाड़ी के सामने गिरकर दूर तक घसीटते चले गए। स्कॉर्पियो से टकराने के बाद बाइक भी काफी दूर तक घसीटते हुए चकनाचूर हो गई। वहीं, इस हादसे में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में से बैठे दो लोग बाहर निकलते हैं, जो इस हादसे में सुरक्षित बच गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई चल रही है।
