सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Jhunjhunu: Video Recorded During Prisoner Meeting in Jail, Security Lapses Raise Concerns, Gang in Spotlight

Jhunjhunu News: जेल में कैदी से मुलाकात के दौरान बना वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सुर्खियों में गैंग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:17 AM IST
विज्ञापन
सार

झुंझुनू जिला जेल के मुलाकात कक्ष में बनाया गया एक कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मुलाकात के दौरान किसी ने चोरी-छिपे यह वीडियो बनाया है।

Jhunjhunu: Video Recorded During Prisoner Meeting in Jail, Security Lapses Raise Concerns, Gang in Spotlight
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनू जिला जेल में एक कैदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वीडियो जेल के मुलाकात कक्ष में बनाया गया, जहां मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो को झुंझुनू के कुख्यात क्षत्रिय गैंग की इंस्टाग्राम आईडी पर डाला गया, जिससे मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया।

Trending Videos


कैसे हुआ वीडियो वायरल?

जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी को एक कैदी से मिलने कुछ लोग आए थे, जिनमें एक नाबालिग बच्चा भी शामिल था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बच्चे ने चोरी-छिपे वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में कैदी पूरी बेफिक्री से बातचीत करता नजर आ रहा है, जिससे यह सवाल उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का नाम फिर सुर्खियों में

पुलिस के अनुसार क्षत्रिय गैंग पहले भी हत्या, रंगदारी और फिरौती जैसी संगीन वारदातों में शामिल रहा है। हाल ही में इस गैंग ने चिड़ावा के एक बड़े पेड़ा व्यापारी से एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। जब व्यापारी ने इंकार किया तो बदमाशों ने उसकी दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन गैंग का नेटवर्क अब भी सक्रिय है।

वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया है। जेल उपाधीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार महिला कांस्टेबलों की कमी के कारण मुलाकात के दौरान आने वाली महिलाओं की पूरी जांच नहीं हो पा रही है। आशंका है कि किसी महिला ने मोबाइल या अन्य डिवाइस से वीडियो बनाया होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने जेल प्रहरी घनश्याम की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट और जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस वीडियो को बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों की तलाश कर रही है।

जेल प्रशासन ने पुलिस से क्षत्रिय गैंग नामक इंस्टाग्राम अकाउंट को बंद कराने की मांग की है। प्रशासन का कहना है कि यह अकाउंट जेल में बंद अपराधियों द्वारा गैंग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से मिलने आए लोगों के आधार कार्ड भी जब्त कर लिए हैं और उनकी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed