{"_id":"69e5b36ed128347b080639aa","slug":"rajasthan-village-online-betting-racket-busted-police-raid-havoc-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के इस छोटे से गांव में चल रहा था सट्टा, अचानक पहुंच गई पुलिस; मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के इस छोटे से गांव में चल रहा था सट्टा, अचानक पहुंच गई पुलिस; मौके पर मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: झुंझुनू ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: झुंझुनूं के कोलसिया में पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से नकदी, लैपटॉप, मोबाइल और बैंक दस्तावेज बरामद हुए। आरोपी आईपीएल सट्टा और क्रिप्टो के जरिए करोड़ों का लेनदेन कर रहे थे।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
झुंझुनूं जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नवलगढ़ थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के साथ ग्राम कोलसिया में छापा मारा। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
गिरफ्तार आरोपियों में रविंद्र कुमार (ढाका का बास, नवलगढ़), रामचंद्र (जेठवा का बास, फतेहपुर सीकर) और अशोक कुमार (कोलसिया, नवलगढ़) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख 2 हजार रुपये नकद सहित बड़ी मात्रा में सट्टा संचालन से जुड़े उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान में 2 लैपटॉप, 19 एंड्रॉयड मोबाइल, 26 सिम कार्ड, 34 एटीएम कार्ड, 18 बैंक पासबुक, 8 चेकबुक, एक डोंगल और 3 डायरियां शामिल हैं। जांच में पता चला कि यह गिरोह विदेशी ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए सट्टा नेटवर्क चला रहा था।
ये भी पढ़ें- पहले पी शराब, फिर रची खौफनाक साजिश; दादा-दादी की हत्या कर जेवर-नकदी लेकर भागा पोता
पुलिस मामले की जांच में जुटी
आरोपी लोगों के बैंक खाते किराये पर लेकर उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग करते थे और बिटकॉइन व यूएसडीटी जैसी क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से अवैध कमाई को ट्रांसफर करते थे। बरामद डायरियों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का रिकॉर्ड मिला है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X