सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   Rampage by Speeding Car: Vehicle Crashes into Shop After Hitting Several Bikes in Jhunjhunu; Driver Flees

बेकाबू कार का कहर: झुंझुनूं में कई बाइकों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुसी गाड़ी, चालक फरार; कैसे हुआ हादसा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2026 02:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के मंडावा मोड़ पर तेज रफ्तार कार कई बाइकों को टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गई। चालक फरार हो गया। हादसे में संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है।

Rampage by Speeding Car: Vehicle Crashes into Shop After Hitting Several Bikes in Jhunjhunu; Driver Flees
दुकान में घुसी बेकाबू कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

झुंझुनूं शहर में मंडावा मोड़ से अंबेडकर भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बाइकों को टक्कर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

Trending Videos

 
कई बाइकों को नुकसान, दुकान का शटर टूटा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में चल रही थी और अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण खो गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को टक्कर लगी। इसके बाद कार सीधे एक दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे में कई बाइकों को नुकसान पहुंचा है, वहीं दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बड़ा हादसा टला
घटना के समय दुकान के बाहर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इसी कारण बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय दुकान के सामने लोग खड़े होते, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।



पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती 2021 विवाद: सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे चयनित अभ्यर्थी, भर्ती न रद्द करने की मांग
 
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
 
सीसीटीवी फुटेज से चालक की तलाश
पूरी घटना पास की एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार चालक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों ने कहा है कि मामले में जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की पहचान को लेकर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed