सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhunjhunu News ›   RAS Pre Exam: School blacklisted for irregularities in RAS pre-exam in Jhunjhunu

RAS Pre Exam: परीक्षा में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, स्कूल हुआ ब्लैकलिस्ट; नौ परीक्षार्थी एक साल के लिए डीबार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार

सरस्वती स्कूल के रूम नंबर 57 में परीक्षार्थियों के सामने जब पेपर का लिफाफा आया तो वो पहले से खुला मिला। जिस पर नौ परीक्षार्थियों ने इसका विरोध किया और परीक्षा से बहिष्कार कर दिया।

RAS Pre Exam: School blacklisted for irregularities in RAS pre-exam in Jhunjhunu
परीक्षा में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में करीब दो हजार से अधिक सेंटर्स पर आरएएस प्री-परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान झुंझुनूं के सेंटर्स पर RAS प्री परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की बात सामने आई थी। पेपर का लिफाफा पहले से खुला होने के कारण नो परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था और इसकी शिकायत भी की। इस पर परीक्षा के समन्वयक एडीएम डॉ. अजय आर्य को जांच करने के आदेश दिए गए थे। अब उन्होंने अपनी जांच पूरा करने और परीक्षार्थियों की सुनवाई के बाद फैसला लिया है। जिस परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी की बात सामने आई थी। उसे ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया है। साथ ही 9 परीक्षार्थियों को एक साल के लिए डीबार भी कर दिया गया।

Trending Videos


पहले से खुला हुआ था लिफाफा
दरअसल, बीते महीने 02 फरवरी को प्रदेश भर के 41 जिलों में आरएएस की प्री परीक्षा आयोजित हुई थी। झुंझुनूं के नवलगढ़ के बलवंतपुरा गांव में स्थित सरस्वती स्कूल में परीक्षा के दौरान गड़बड़ी की बात सामने आई। सरस्वती स्कूल के रूम नंबर 57 में परीक्षार्थियों के सामने जब पेपर का लिफाफा आया तो वो पहले से खुला मिला। नौ परीक्षार्थियों ने विरोध किया और परीक्षा से बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद स्कूल को किया ब्लैक लिस्ट
उस दौरान कुछ परीक्षार्थियों का आरोप था कि विरोध करने पर पुलिस ने उन पर केस लगाने की धमकी जैसे दबाव बनाए। हालांकि, परीक्षार्थियों की लिखित शिकायत और विरोध के बाद कलेक्टर रामावतार मीणा ने एडीएम डॉ. अजय आर्य को जांच करने के निर्देश दिए थे। इस पर आरपीएससी सचिव ने भी मामले की सुनवाई की। सुनवाई और जांच के बाद परीक्षा समन्वयक ने सरस्वती स्कूल बलवंतपुरा को ब्लैक लिस्ट कर दिया।

परीक्षार्थियों ने बेवजह उठाए थे सवाल
इसके साथ ही परीक्षा का बहिष्कार करने वाले 9 परीक्षार्थियों को एक साल के लिए परीक्षा से डीबार कर दिया। जानकारी के मुताबिक इस मामले में दो पर्यवेक्षकों (महेंद्र सिंह जाखड़ और राजगोपाल गोदारा) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। पहले से लिफाफा खुला होने पर पेपर लीक की आशंका की जांच पर पता चला कि केंद्राधीक्षक कक्ष में स्टील ट्रंक और पॉली पैक दोनों खुल गए थे, जबकि पॉली पैक को परीक्षा कक्ष में खोला जाना था। पॉली पैक में सभी 24 प्रश्न पत्र पूर्णतया सील थे। इसके बावजूद इन परीक्षार्थियों ने बेवजह सवाल उठाए थे, जिस पर इनके खिलाफ कार्रवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed