फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   khatushyamji child kidnapping women arrested from ballabhgarh sikar

Rajasthan: संतान न होने पर महिला ने खाटूश्यामजी से चुराया बच्चा, बल्लभगढ़ से गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 07:44 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Tue, 18 Aug 2026 07:44 PM IST
सार

Rajasthan News: सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर से 15 अगस्त को चोरी हुए 20 महीने के बच्चे को पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला पिंकी राजपूत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि संतान न होने के कारण उसने भीड़ का फायदा उठाकर बच्चे के अपहरण की साजिश रची थी।

विज्ञापन
khatushyamji child kidnapping women arrested from ballabhgarh sikar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी से 15 अगस्त को चोरी हुए 20 महीने के मासूम बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने हरियाणा के बल्लभगढ़ से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। आरोपी महिला की पहचान 30 वर्षीया पिंकी राजपूत के रूप में हुई है, जिसने संतान न होने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


दर्शन के दौरान मां की नजर हटी और बच्चा गायब
उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी रामबहादुर अपनी पत्नी और 20 महीने के बेटे के साथ 15 अगस्त को खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के दौरान महिला के हाथ से धार्मिक निशान नीचे गिर गया। जैसे ही वह निशान उठाने के लिए झुकीं, उनका मासूम बच्चा वहां से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रामबहादुर ने 16 अगस्त को खाटूश्यामजी थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


CCTV फुटेज ने खोला अपहरण का रास्ता
पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में एक संदिग्ध महिला बच्चे को अपनी गोद में उठाकर ले जाती हुई दिखाई दी। इसके आधार पर पुलिस ने महिला के आने-जाने के मार्ग की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्लभगढ़ के किराए के कमरे तक पहुंची पुलिस
सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर सीकर पुलिस की टीम हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित सुभाष कॉलोनी पहुंची। वहां पुलिस ने किराए के मकान पर दबिश देकर आरोपी पिंकी राजपूत को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से बच्चे को छुड़ाकर अपने संरक्षण में ले लिया और बाद में उसे माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

संतान के लिए कई जगह कराया इलाज, फिर उठाया खौफनाक कदम
पूछताछ में सामने आया कि पिंकी राजपूत का विवाह चार-पांच वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। उसने संतान प्राप्ति के लिए कई स्थानों पर इलाज भी करवाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खाटूश्यामजी मंदिर में उसकी गहरी आस्था थी और वह पहले भी कई बार वहां दर्शन करने आ चुकी थी।

भीड़ का फायदा उठाकर पहले से रची थी साजिश
आरोपी महिला को जानकारी थी कि सप्ताहांत और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के कारण खाटूश्यामजी में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। उसने भीड़ का फायदा उठाने के लिए 15 अगस्त के दिन ही अपहरण की साजिश रची। मंदिर परिसर में बच्चे को उसकी मां के साथ देखकर वह उनके पीछे-पीछे चलने लगी और मौका मिलते ही बच्चे को लेकर फरार हो गई।


रोने पर दूध-बिस्किट खिलाए, कमरे में ले गई
यात्रा के दौरान जब बच्चा रोने लगा तो महिला ने उसे सहलाया, पैकेट का दूध पिलाया और बिस्किट खिलाए। इसके बाद वह बच्चे को सीधे बल्लभगढ़ स्थित अपने किराए के कमरे में ले गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे मामले को लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed