{"_id":"6a672c061b1ab7a96a0eb11d","slug":"kota-news-traffic-begins-through-mukundra-tunnel-bringing-relief-from-dara-valley-jams-and-faster-travel-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: राजस्थान की सबसे चौड़ी मुकुंदरा टनल में आज से शुरू हुआ यातायात, दरा घाटी के जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: राजस्थान की सबसे चौड़ी मुकुंदरा टनल में आज से शुरू हुआ यातायात, दरा घाटी के जाम से मिलेगी राहत
Mon, 27 Jul 2026 03:29 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 27 Jul 2026 03:29 PM IST
सार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर कोटा स्थित मुकुंदरा सुरंग से सोमवार से मुंबई से दिल्ली की ओर यातायात शुरू हो गया। इसके साथ ही दरा घाटी क्षेत्र में जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ हाड़ौती क्षेत्र की कनेक्टिविटी और माल परिवहन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान की सबसे चौड़ी मुकुंदरा टनल में आज से यातायात शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सबसे महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं में शामिल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के तहत राजस्थान के कोटा जिले स्थित मुकुंदरा सुरंग से सोमवार से मुंबई से दिल्ली की ओर यातायात आधिकारिक रूप से शुरू हो गया। इसके शुरू होने से दरा घाटी क्षेत्र में लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मुकुंदरा सुरंग राजस्थान की सबसे चौड़ी सड़क सुरंगों में से एक है। सुरंग की दूसरी ट्यूब का निर्माण अंतिम चरण में है और इसके भी जल्द शुरू होने की संभावना है। दोनों ट्यूब पूरी तरह चालू होने के बाद संपर्क व्यवस्था और सड़क सुरक्षा बेहतर होगी। साथ ही यात्रियों और माल परिवहन दोनों का यात्रा समय कम होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा विकसित इस परियोजना से परिवहन लागत घटने और माल ढुलाई की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है। मुकुंदरा सुरंग के शुरू होने से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा चालू हो गया है, जिससे हाड़ौती क्षेत्र की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बड़े बाजारों तक तेजी से पहुंचाया जा सकेगा। विश्व प्रसिद्ध रामगंजमंडी धनिया मंडी को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कोटा स्टोन उद्योग और अन्य पत्थर उत्पादों से जुड़े कारोबारी भी अपने उत्पाद दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अन्य प्रमुख बाजारों तक पहले की तुलना में अधिक तेजी और आसानी से पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बच्चों को टंकी में फेंका, फिर खुद कूदे: राजस्थान में एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार; जांच में जुटी पुलिस
दरा घाटी क्षेत्र में एक्सप्रेस वे निर्माण और यातायात डायवर्जन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। सुरंग शुरू होने के बाद भारी वाहन भीड़भाड़ वाले हिस्सों को बायपास कर सकेंगे, जिससे मौजूदा सड़कों पर दबाव कम होगा और स्थानीय के साथ-साथ लंबी दूरी के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। सुरक्षा कारणों से डीजल, पेट्रोल, एलपीजी, सीएनजी तथा अन्य ज्वलनशील गैसों या खतरनाक रसायनों से भरे वाहनों को सुरंग से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा, ताकि आग, विस्फोट या अन्य आपात स्थितियों के जोखिम को कम किया जा सके।
चेचट के पास स्थित यह सुरंग दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के माध्यम से मध्य प्रदेश की ओर निर्बाध आवागमन उपलब्ध कराएगी। मध्य प्रदेश में इस मार्ग का अधिकांश हिस्सा पहले ही चालू हो चुका है, जबकि वडोदरा की ओर कुछ हिस्सों का निर्माण कार्य अभी शेष है। आठ लेन वाली यह ट्विन-ट्यूब सुरंग राजस्थान की सबसे लंबी और सबसे चौड़ी सड़क सुरंगों में शामिल है। इसके पूरी तरह चालू होने के बाद कोटा से यात्रा करने वाले लोग मध्य प्रदेश के रास्ते गुजरात तक बिना किसी बाधा के एक्सप्रेस वे का उपयोग कर सकेंगे। इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और लंबी दूरी की कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर होगी।
एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मुंबई से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए सुरंग सोमवार से खोल दी गई है। दूसरी ट्यूब का निर्माण तेजी से चल रहा है और शेष कार्य पूरा होते ही उसे भी आम यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।