{"_id":"69dcb3789631233328073661","slug":"bhiwadi-wage-hike-protest-lathi-charge-chopanki-industrial-area-rajasthan-news-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Labour Protest: राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, पुलिस ने महिलाओं पर बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Labour Protest: राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी को लेकर बवाल, पुलिस ने महिलाओं पर बरसाए डंडे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भिवाड़ी
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
सार
राजस्थान के भिवाड़ी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन उग्र हो गया। चौपांकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सुप्राजीत इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध किया, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।
भिवाड़ी में वेतनवृद्धि को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बाद अब राजस्थान के भिवाड़ी के चौपानगी औद्योगिक क्षेत्र में भी मजदूर आंदोलन की आंच पहुंच गई है। पथरेड़ी स्थित सुप्राजीत इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी के श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। जब प्रदर्शन उग्र रूप लेने लगा तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए डंडे बरसाए। इस दौरान कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। महिलाओं के द्वारा गिरफ्तारी का विरोध किया जा रहा था, जिससे पुलिस और महिलाओं के बीच भी हल्की धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव का माहौल बना हुआ है।
कर्मचारी वेतनवृद्धि को लेकर कर रहे आंदोलन
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी अतुल साहू ने बताया कि सुप्राजीत लिमिटेड कंपनी में केबल निर्माण का काम होता है। सोमवार की सुबह अचानक कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धीरे-धीरे कुछ श्रमिक सड़क पर आने लगे और जाम की स्थिति बनने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की कोशिश की। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हल्का बल प्रयोग किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया तो पुलिसकर्मी उनसे बहस करते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
बता दें कि आंदोलन कर रही महिलाएं 11 हजार रुपये मासिक वेतन की मांग कर रही थीं, जबकि उन्हें 9 हजार रुपये मासिक दिए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जल्द समाधान निकलने की उम्मीद
जब कुछ युवकों को हिरासत में लिया जाने लगा तो महिला श्रमिकों ने इसका पुरजोर विरोध किया और पुलिस से भिड़ गईं। इस दौरान हल्की हाथापाई भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने किसी भी प्रकार के अनुचित बल प्रयोग से इनकार किया है। श्रमिकों का प्रतिनिधिमंडल कंपनी प्रबंधन से लगातार बातचीत कर रहा है और अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकल आएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन