फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli News: Woman Electrocuted by 11 kV Power Line, Villagers Blame Power Department for Negligence

Kotputli News: बिजली विभाग की लापरवाही से गई महिला की जान, 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से हुई मौत

Tue, 28 Jul 2026 03:41 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2026 03:41 PM IST
सार

मंगलवार सुबह खेत की ओर जा रही 45 वर्षीय महिला की 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kotputli News: Woman Electrocuted by 11 kV Power Line, Villagers Blame Power Department for Negligence
11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली क्षेत्र के दांतिल गांव में मंगलवार सुबह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय केशर देवी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला को परिजन बीडीएम जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दांतिल गांव निवासी केशर देवी मंगलवार सुबह खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान वह 11 केवी विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि क्षेत्र में बिजली लाइनों के रखरखाव में लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी संभावित हादसों को लेकर विभाग को अवगत कराया गया था लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Safai Karmchari: सफाई कर्मचारी के 24000+ पदों पर भर्ती, फॉर्म भरने के लिए पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम योगेश देवल, सरूण्ड थाना प्रभारी यशपाल सिंह और कोटपूतली थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया तथा नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।


ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। समाचार लिखे जाने तक परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए थे तथा प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता जारी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद दांतिल गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग मृतका के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed