सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Lives lost in commission game Congress leaders accused of plotting murder Baran Bittu massacre revealed

Baran: कमीशन के खेल में गई जान! कांग्रेस नेताओं पर हत्या की साजिश रचने का आरोप, बारां हत्याकांड का खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: बारां ब्यूरो Updated Wed, 22 Apr 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Baran: बारां के शिवाजी नगर में मनीष गौतम उर्फ बिट्टू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। जांच में सामने आया कि जमीन के सौदे में कमीशन विवाद और पुरानी रंजिश के चलते दो स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। मुख्य आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Lives lost in commission game Congress leaders accused of plotting murder Baran Bittu massacre revealed
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बारां शहर के शिवाजी नगर में शुक्रवार देर रात हुए मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार दो स्थानीय कांग्रेस नेता हैं, जिन्होंने पुरानी रंजिश और जमीन के सौदे में कमीशन न देने के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिलवाया।

Trending Videos

ट्रैक्टर चालक से प्रॉपर्टी डीलिंग तक, यहीं से शुरू हुआ विवाद
एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि मृतक मनीष गौतम पूर्व में आरोपी कांग्रेस नेता राजेंद्र गहलोत के पास ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। बाद में वह राजेंद्र गहलोत और उमेश नागर के प्रॉपर्टी व्यवसाय में विवादित जमीनें सुलझाने और प्लॉट बिकवाने का काम करने लगा। विवाद तब शुरू हुआ जब बिट्टू ने अपनी मौसी की जमीन कम दाम में इन्हें बिकवाई, लेकिन आरोपियों ने उसका कमीशन नहीं दिया। इस विवाद के चलते करीब तीन माह पहले बिट्टू ने उमेश नागर के साथ मारपीट की थी और वह सोशल मीडिया पर आरोपियों को लगातार धमकियां दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर लौटते समय घेरकर चाकुओं से किया हमला
17 अप्रैल की देर रात जब मनीष घर लौट रहा था, तब आरोपियों ने सत्यनारायण गौतम के मकान के पास उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों ने कुछ आरोपियों को मौके पर देखा भी था। पुलिस ने इस मामले में राकेश उर्फ राहुल जाटव को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। फरार होने के लिए उपयोग की गई कार जब्त कर ली गई है।

दो कांग्रेस नेता मास्टरमाइंड, दोनों फरार
हत्याकांड के मुख्य मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता राजेंद्र गहलोत और पूर्व पार्षद उमेश नागर बताए जा रहे हैं। राजेंद्र की पत्नी पार्षद रह चुकी हैं और उमेश की पत्नी ने भी पार्षद का चुनाव लड़ा है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में कवाई सीआई राजपाल सिंह, साइबर टीम और कोतवाली पुलिस की चार टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


ये भी पढ़ें:  डिग्री में गड़बड़ी उजागर होने पर 18 पीटीआई बर्खास्त, दस्तावेजों की जांच में सामने आई करतूत

पहले भी रची गई थी हत्या की साजिश, कोटा से बुलाए गए थे शूटर
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि करीब दो महीने पहले भी बिट्टू को मारने के लिए कोटा से शूटर बुलाए गए थे। तब पुलिस ने दो नाबालिगों को हथियार के साथ पकड़ा था, जो कोटा के किशोर संप्रेषण गृह से भागकर आए थे। उस समय बिट्टू की जान बच गई थी, लेकिन इस बार आरोपियों ने स्थानीय लड़कों की मदद से वारदात को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed