सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NEET 2026 exam cancelled major government decision after paper leak

NEET UG 2026 रद्द: सीकर में एक और दो मई की रात का वो खेल जिसने रद्द करवाई नीट; कैसे हुई बंदरबांट? जानिए

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 12 May 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। अब परीक्षा नई तारीखों पर आयोजित की जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इस पूरे मामले में केरल से लेकर सीकर तक कैसे नेटवर्क ने काम किया? सीकर में कैसे गेस पेपर के नाम पर प्रश्नपत्र बांटा गया ? कैसे राजस्थान का सीकर मुख्य केन्द्र में रहा? ये सब जानते हैं ?  

NEET 2026 exam cancelled major government decision after paper leak
नीट पेपर लीक मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है।  इस पूरे मामले में सीकर में अब तक 14 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। ये भी सवाल उठ रहा है कि राजस्थान एसओजी ने एफआईआर दर्ज करने में बहुत देर की जबकि सारे सबूत सामने थे। 

Trending Videos


केरल से आया गेस पेपर! 
सूत्रों के अनुसार इस मामले में एसओजी की  जांच के दौरान पता चला कि केरल से सीकर तक पेपर पहुंचा। 1 मई को केरल में MBBS की पढ़ाई कर रहे चूरू के एक छात्र ने सीकर के एक काउंसलर को कथित सैंपल पेपर भेजा था। इसके बाद यह पेपर  कोचिंग संस्थानों, फोटोकॉपी दुकानों और छात्रों तक पहुंचा। हालांकि इस पूरे मामले में अभी जांच जारी है और अंतिम स्थिति आधिकारिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप ग्रुप्स और फोटोकॉपी दुकानों तक पहुंचा कथित गेस पेपर
जांच एजेंसियों के अनुसार परीक्षा से एक दिन पहले यानी 2 मई की रात कथित “गेस पेपर” व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया । बाद में इसकी फोटोकॉपी भी विभिन्न स्थानों पर बांटी गई। SOG के एडीजी विशाल बंसल ने पुष्टि की कि यह गेस पेपर सोशल मीडिया और फोटोकॉपी दुकानों तक पहुंचा था तथा इसकी जांच की जा रही है।

सीकर से 14 हिरासत में 
पूरे विवाद की जांच में राजस्थान का सीकर जिला सबसे अहम कड़ी बनकर उभरा है। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और एंटी टेरर स्क्वॉड (ATS) लगातार मामले की जांच कर रही थीं। अब तक 14 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जबकि कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है। हालांकि अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है, इसलिए राजस्थान SOG की अब तक की जांच रिपोर्ट भी केंद्रीय एजेंसी को सौंपी जा सकती है।

100 से ज्यादा सवाल मैच होने का दावा
जांच में सामने आया कि वायरल गेस पेपर के बड़ी संख्या में प्रश्न वास्तविक NEET परीक्षा से मेल खाते थे। सूत्रों के मुताबिक बायोलॉजी के करीब 90 और केमिस्ट्री के लगभग 35 सवाल हूबहू परीक्षा में पूछे गए। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि 400 प्रश्नों के सेट में से करीब 125 प्रश्न असली पेपर से मेल खाते थे। इसी वजह से मामला सामान्य “गेस पेपर” से आगे बढ़कर संभावित पेपर लीक और संगठित नेटवर्क की जांच तक पहुंच गया।

लाखों रुपये में बेचा गया कथित पेपर
जांच एजेंसियों के अनुसार शुरुआत में यह कथित गेस पेपर 2 से 5 लाख रुपये तक में बेचा गया। बाद में परीक्षा से ठीक पहले यही सामग्री 30 हजार रुपये तक में उपलब्ध कराए जाने की बात सामने आई। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की मनी ट्रेल खंगाल रही हैं।

परीक्षा वाले दिन ही छात्रों ने की थी शिकायत
सूत्रों के मुताबिक परीक्षा वाले दिन कुछ छात्रों ने सीकर के उद्योग नगर थाने में शिकायत दी थी कि कुछ अभ्यर्थियों के पास पहले से ऐसे सवाल मौजूद थे, जो परीक्षा में पूछे गए। बाद में 7 मई को NTA को भी कथित अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें मिलीं, जिसके बाद एजेंसी ने 8 मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया।

कई राज्यों तक फैले नेटवर्क के संकेत
SOG की जांच में सीकर, झुंझुनूं, चूरू, नागौर और देहरादून तक नेटवर्क फैलने के संकेत मिले हैं। सीकर के पीपराली रोड स्थित एक कंसल्टेंसी सेंटर को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। एजेंसियों को संदिग्धों के मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल दस्तावेज भी मिले हैं। सोमवार को जयपुर से मनीष नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिसे जांच एजेंसियां इस कथित नेटवर्क का अहम सदस्य मान रही हैं।

ये भी पढ़ें: संयोग या साजिश? NEET परीक्षा से पहले वायरल गेस पेपर ने उड़ाई नींद, 125 सवालों के मिलान से हड़कंप

अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप
मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि NEET (UG) परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने जानबूझकर दो सप्ताह तक मामले को छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। गहलोत ने कहा कि NTA द्वारा परीक्षा रद्द कर CBI जांच सौंपना युवाओं के हित में लिया गया साहसिक निर्णय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले कर्मचारी चयन बोर्ड में हुए OMR शीट घोटाले को भी छिपाने की कोशिश की थी और अब NEET मामले में भी एफआईआर दर्ज करने में देरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed