{"_id":"69edc3b86cb9c4574d0b1cbf","slug":"pcc-chief-govind-singh-dotasra-said-aap-is-bjp-b-team-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'भाजपा की बी-टीम है आप'; गोविंद सिंह डोटासरा का तीखा हमला, बोले- भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'भाजपा की बी-टीम है आप'; गोविंद सिंह डोटासरा का तीखा हमला, बोले- भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा थी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan News: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी बीजेपी की “बी टीम” की तरह काम कर रही थी। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और “ऑपरेशन लोटस” के जरिए कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की भी बात कही।
गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा और आप पर साधा निशाना
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आम आदमी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्ट लोगों का समूह बन चुकी थी और अब धीरे-धीरे बिखर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी को खड़ा करने में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका रही है।
भाजपा की बी-टीम है आप
सीकर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए डोटासरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की “बी टीम” की तरह काम करती रही। उनका दावा था कि दिल्ली में राजनीतिक परिस्थितियों के चलते बीजेपी ने इस पार्टी को समर्थन दिया।
बीजेपी पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
डोटासरा ने आरोप लगाया कि पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं के खिलाफ पहले से प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं पर दबाव बनाने और उन्हें प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें- पचपदरा रिफाइनरी अग्निकांड; मामले पर एचपीसीएल का आधिकारिक बयान, जानें कैसे भड़की थी आग
‘ऑपरेशन लोटस’ का भी किया जिक्र
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि कथित “ऑपरेशन लोटस” के तहत इन नेताओं का उपयोग कांग्रेस के खिलाफ किया जा रहा है, खासकर पंजाब जैसे राज्यों में। उनका दावा है कि पहले दिल्ली और गुजरात में भी इसी तरह की रणनीति अपनाई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी की कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं रही और यह केवल राजनीतिक प्रयोग का हिस्सा थी। उनके अनुसार, पार्टी के कमजोर पड़ने से राजनीति में पारदर्शिता और स्वच्छता आने की उम्मीद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X