सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Car Carrying Devotees Collides With Scorpio 2 Women Dead 4 Injured in Tragic Accident

राजस्थान: मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार स्कॉर्पियो से टकराई, दो महिलाओं की मौत; चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

जालोर के बिशनगढ़ क्षेत्र में मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की आई-10 कार स्कॉर्पियो से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। दो घायलों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan Car Carrying Devotees Collides With Scorpio 2 Women Dead 4 Injured in Tragic Accident
सड़क हादसे में दो की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। सोमता स्थित राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की आई-10 कार ऐलाना गांव के पास एक स्कॉर्पियो से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार स्कॉर्पियो के ऊपर चढ़ गई और दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।


मंदिर दर्शन के लिए निकले थे श्रद्धालु
पुलिस के अनुसार आई-10 कार में जालोर के ओड़वाड़ा निवासी शांतिलाल राजपुरोहित, उनकी पत्नी लीला देवी, दिनेश कुमार मेघवाल, सुशीला, सौरम देवी और हडमतगढ़ निवासी वचनाराम सवार थे। सभी सोमता स्थित राम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऐलाना गांव के पास आगे चल रही स्कॉर्पियो के अचानक मुड़ने से पीछे आ रही कार अनियंत्रित होकर उससे जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में फंस गए सभी यात्री
टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। आई-10 कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से चले गए।
विज्ञापन


दो महिलाओं की मौत, दो को जोधपुर रेफर
सूचना मिलने पर बिशनगढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार और उम्मेदाबाद चौकी प्रभारी डूंगराराम चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जालोर से एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में लीला देवी राजपुरोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सौरम देवी ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायल वचनाराम और दिनेश कुमार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। सुशीला का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जबकि शांतिलाल का उपचार जालोर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  चित्तौड़गढ़ दुर्ग में एएसआई का बड़ा एक्शन: सुबह चार बजे गरजे बुलडोजर, दो मंजिला अवैध निर्माण ध्वस्त

पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि दुर्घटना लापरवाही, तेज रफ्तार या अन्य किसी कारण से हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed