{"_id":"6a6f467630d1aa2c40052664","slug":"rajasthan-news-arjun-ram-meghwal-targets-rahul-gandhi-says-delimitation-will-take-place-as-per-constitution-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: परिसीमन विवाद पर मेघवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला,बोले- संविधान हाथ में रखते हैं लेकिन पढ़ते नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: परिसीमन विवाद पर मेघवाल का राहुल गांधी पर तीखा हमला,बोले- संविधान हाथ में रखते हैं लेकिन पढ़ते नहीं
Sun, 02 Aug 2026 07:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:00 PM IST
सार
परिसीमन को लेकर राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान की बात तो करते हैं, लेकिन उसके प्रावधानों का पालन नहीं करते।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के परिसीमन संबंधी बयान पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में परिसीमन होना संविधान के प्रावधानों के अनुरूप है और इसके खिलाफ बयान देना संविधान की भावना के विपरीत है।
विज्ञापन
मेघवाल ने कहा- 2026 में परिसीमन होना ही है। नेता प्रतिपक्ष द्वारा संविधान के विपरीत जाकर बातें की जा रही हैं। इसका मतलब यह है कि संविधान की पुस्तक केवल दिखावे के लिए हाथ में रखी जाती है, उसकी बातों को पढ़ा और समझा नहीं जाता।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur: CM भजनलाल का दावा- हमारी सरकार की 400 परीक्षाओं में एक भी पेपर लीक नहीं, उदयपुर को 421 करोड़ की सौगात
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का विषय सभी पक्षों से चर्चा के बाद आगे बढ़ाया गया था। उस समय सभी ने अपनी राय रखी थी, लेकिन राहुल गांधी ने तब इस प्रकार का कोई मुद्दा नहीं उठाया। इससे उनकी मानसिकता स्पष्ट होती है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संविधान की बात तो करते हैं लेकिन उनका आचरण संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है।
महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर मेघवाल ने कहा कि वर्तमान में प्रत्येक राज्य की लोकसभा सीटों में लगभग 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने का अनुमान है। परिसीमन के बाद बढ़ी हुई सीटों पर महिलाओं को आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा- इसमें किसी के साथ अन्याय नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया संविधान के अनुसार आगे बढ़ेगी।