सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Two Sisters Suffocate to Death After Getting Locked Inside Car While Playing Outside Home

खेल-खेल में हुआ हादसा: खराब कार में बंद हुईं मासूम बहनें, दम घुटने से मौत, पिता के पहुंचने से पहले थमीं सांसें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
सार

खेलते-खेलते खराब कार में बैठीं दो मासूम बहनें दरवाजा खोल नहीं पाईं और बंद कार में दम घुटने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया।

Rajasthan News: Two Sisters Suffocate to Death After Getting Locked Inside Car While Playing Outside Home
लाल कार ने ली मासूमों की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के खुदनपुरी इलाके में बुधवार को दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां खेलते-खेलते एक खराब कार में बंद हुई दो मासूम बहनों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। दोनों बच्चियां बेहोशी की हालत में कार के अंदर मिलीं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बच्चियां कार के अंदर जाती दिखाई दे रही हैं।





मृतक बच्चियों की पहचान टीना (8) और लक्ष्मी (5) पुत्री रमेश के रूप में हुई है। बच्चियों के पिता रमेश ने बताया कि वे हेयर सैलून की दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह वे रोजाना की तरह बेटियों को घर पर छोड़कर दुकान पर काम करने चले गए थे। करीब 11:30 बजे दोनों बहनें खेलते-खेलते घर के पास स्थित एक कार रिपेयरिंग सेंटर तक पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां मौजूद लोगों ने बच्चियों को कई बार वहां से हटाया भी लेकिन दोनों मासूम दोबारा वहां पहुंच गईं और एक लाल रंग की खराब कार में जाकर बैठ गईं। खेल-खेल में उन्होंने कार का दरवाजा बंद कर लिया लेकिन बाद में उसे खोल नहीं सकीं। बंद कार में गर्मी और ऑक्सीजन की कमी के कारण दोनों का दम घुट गया।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: हजारों करोड़ का बजट, सबसे ज्यादा घोषणाएं लेकिन फिर भी कछुआ चाल से चल रहा काम

पिता रमेश ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जब वे खाना खाने घर पहुंचे तो दोनों बेटियां घर पर नहीं मिलीं। काफी देर तक आसपास तलाश करने के बाद लोगों ने कार रिपेयरिंग सेंटर में खड़ी कार के अंदर बच्चियों को बेहोश हालत में देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना अधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि जिस कार में हादसा हुआ वह पूरी तरह खराब हालत में थी। कार का इंजन और बैटरी बंद थी, इसलिए ऑटो लॉक होने की संभावना नहीं है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चियां अंदर बैठने के बाद खुद से गेट नहीं खोल पाईं और कार के भीतर ही फंस गईं।

पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार साल पहले बच्चियों की मां की साइलेंट अटैक से मौत हो चुकी है। अब इस हादसे के बाद पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इलाके में घटना के बाद शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed