सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Weather Update: Strong winds and rain sweep the state, relief from heat as IMD issues alert

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में तेज आंधी-बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Sun, 03 May 2026 07:51 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है और कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में अब भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update: Strong winds and rain sweep the state, relief from heat as IMD issues alert
जयपुर में तेज आंधी में उखड़े पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में एक ओर भीषण गर्मी का असर बना हुआ है तो दूसरी ओर आंधी-बारिश का दौर लोगों के लिए दोहरी चुनौती बन गया है। शनिवार शाम प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली, जिससे कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। राजधानी जयपुर में भी दिनभर मौसम बदला रहा और शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Trending Videos


तापमान में गिरावट के आसार
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कमी आने की संभावना है। साथ ही कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे हीटवेव से कुछ राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: व्हाट्सएप पर चेयरमैन बनकर 5.30 करोड़ की ठगी, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर, चूरू और डीडवाना-कुचामन जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार की तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 4 मई के लिए बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज आंधी और बारिश की संभावना है।

इधर जयपुर में तेज अंधड़ के कारण कई इलाकों में दिन के समय ही अंधेरा छा गया। घने बादलों और तेज हवाओं के चलते विजिबिलिटी कम हो गई और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ। हालांकि बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है। राज्य के अन्य हिस्सों जैसे सीकर के फतेहपुर और दौसा में भी तेज बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा टोंक में रुक-रुककर बरसात का दौर जारी रहा। इन इलाकों में बारिश के कारण लू और गर्मी का असर कम हुआ है।

गर्मी का असर बरकरार
इधर पश्चिमी राजस्थान में मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर पूरी तरह कम नहीं हुआ है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कई जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed