फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Businessman blackmailed using an obscene video; Cyber Police nab two accused from Alwar.

Rajsamand: अश्लील वीडियो कॉल से व्यापारी को ब्लैकमेल, 12.14 लाख की ठगी; अलवर के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 06:43 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 06:43 PM IST
सार

राजसमंद साइबर पुलिस ने सेक्सटॉर्शन मामले में अलवर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रेलमगरा के एक व्यापारी को अश्लील वीडियो कॉल और बदनामी की धमकी देकर 12.14 लाख रुपए ठग लिए। मामले में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Businessman blackmailed using an obscene video; Cyber Police nab two accused from Alwar.
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अलवर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेलमगरा क्षेत्र के एक व्यापारी को अश्लील वीडियो कॉल के जरिए ब्लैकमेल कर 12 लाख 14 हजार 520 रुपए की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में तथा साइबर थाना प्रभारी दुर्गाप्रसाद दाधीच के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित व्यापारी ने 28 जून को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्हाट्सऐप नंबर से वीडियो कॉल आई, जिसमें एक महिला आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दी। इसके बाद आरोपियों ने व्यापारी की फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


पढ़ें: अब जले शवों की पहचान के लिए DNA रिपोर्ट का इंतजार, अस्पताल में टकटकी लगाए बैठे परिजन; आंखें नम
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कभी खुद को पुलिस अधिकारी, कभी यूट्यूबर और कभी न्यूज एडिटर बताकर कार्रवाई और बदनामी का डर दिखाते रहे। इस तरह उन्होंने अलग-अलग तरीकों से पीड़ित से 12 लाख 14 हजार 520 रुपए ठग लिए।

तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने अलवर जिले के पीनान निवासी माहिर आजाद (22) और सिलमोली पहाड़ीवास निवासी मनीष खान (28) को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस को इस गिरोह से जुड़े अन्य राज्यों के मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल को स्वीकार न करें। यदि कोई सेक्सटॉर्शन या साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed