फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: 5 Million Jewellery Bag Stolen in Nathdwara, Auto Driver Arrested Within 24 Hours

Rajsamand: नाथद्वारा में 50 लाख के जेवरात से भरा बैग चोरी, पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा, ऑटो चालक गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2026 05:21 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

मप्र से नाथद्वारा में दर्शन करने आए श्रद्धालु का लाखों रुपये के हीरे और सोने के गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर करीब 50 लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए।
 

विज्ञापन
Rajsamand News: 5 Million Jewellery Bag Stolen in Nathdwara, Auto Driver Arrested Within 24 Hours
बरामद किया गया सामान

विस्तार

नाथद्वारा में श्रद्धालु के जेवरात से भरे बैग की चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए करीब 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के आभूषण बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में श्रीनाथजी मंदिर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के उज्जैन निवासी गोविंद खंडेलवाल (66) पुत्र ओंकारलाल खंडेलवाल अपनी पत्नी बिंदु खंडेलवाल, बेटी, दामाद और भतीजे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए उज्जैन से उदयपुर जा रहे थे। रास्ते में वे नाथद्वारा पहुंचे और रेडिसन होटल में ठहरने के बाद श्रीनाथजी मंदिर के दर्शन करने गए।
विज्ञापन


दर्शन के बाद होटल लौटने के लिए परिवार ने एक ऑटो किराए पर लिया। इसी दौरान गोविंद खंडेलवाल की पत्नी का गहनों से भरा बैग ऑटो में छूट गया या चोरी हो गया। बैग में डायमंड की चूड़ियां, डायमंड जड़ित नेकलेस, सोने की चूड़ी-पाटला, पेंडेंट, घड़ी सहित करीब 27 से 30 तोला सोने-हीरे के आभूषण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। इनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दौसा में मार्मिक घटना: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, आधे घंटे बाद तोड़ा दम; एक साथ हुई अंत्येष्टि


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ऑटो चालक की पहचान की। जांच के दौरान ऑटो चालक धर्मेंद्र यादव, निवासी यादव मोहल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने घटना से अनभिज्ञता जताई लेकिन सीसीटीवी फुटेज और सघन पूछताछ के बाद उसने बैग चोरी करने की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए सभी कीमती आभूषण और 7 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए। मामले की जांच जारी है। बरामद किए गए सामान में डायमंड की चूड़ियां, डायमंड जड़ित नेकलेस व टॉप्स, सोने की चूड़ी-पाटला, सोने का पेंडेंट एवं अन्य आभूषण, घड़ी तथा 7 हजार रुपये नकदी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि त्वरित कार्रवाई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर श्रद्धालु के करीब 50 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए जेवरात सुरक्षित बरामद कर लिए गए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed