सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajsamand News: Deputy CM Premchand Bairwa Warns Officials Over Lapses in Water, Power Supply

Rajsamand: पानी-बिजली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

राजसमंद में आयोजित समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि पानी और बिजली आपूर्ति में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।
 

Rajsamand News: Deputy CM Premchand Bairwa Warns Officials Over Lapses in Water, Power Supply
डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पानी और बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए और सरकार की हर योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।



बैठक में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक दीप्ति माहेश्वरी, विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, समर कंटीजेंसी प्लान, जल संरक्षण अभियान वंदे गंगा, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और ग्रामीण विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. बैरवा ने अधिकारियों को विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने और नियमित मॉनिटरिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा में खौफनाक वारदात: जमीन के लिए सरिए से पत्नी का सिर फोड़ा, तड़प-तड़प कर हुई मौत

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी अभियान वंदे गंगा जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम है। इसके तहत तालाबों, बावड़ियों और पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण संरचनाओं के जीर्णोद्धार, पेयजल टंकियों की सफाई तथा खराब हैंडपंपों की मरम्मत जैसे कार्य मिशन मोड में किए जाएंगे।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने बाघेरी परियोजना से पेयजल सप्लाई, बिजली व्यवस्था, चिकित्सा सेवाओं और फार्म पॉण्ड से जुड़े मुद्दे उठाए। इस पर उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डॉ. बैरवा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने और विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed