{"_id":"6a3bec9b10204e99b007941c","slug":"major-breakthrough-for-the-police-in-the-rupam-gold-robbery-case-rs30-lakh-recovered-based-on-information-provided-by-the-mastermind-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-4431214-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajsamand News: तीन साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया रूपम गोल्ड लूटकांड का मास्टरमाइंड, 30 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajsamand News: तीन साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया रूपम गोल्ड लूटकांड का मास्टरमाइंड, 30 लाख रुपये बरामद
Wed, 24 Jun 2026 09:43 PM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 09:43 PM IST
सार
राजसमंद के चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने लूट की रकम का बड़ा हिस्सा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
रूपम गोल्ड लूट मामले में मास्टरमाइंड गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित रूपम गोल्ड ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब तीन वर्ष पहले दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के मास्टरमाइंड सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट के माल में से 30 लाख रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार 23 अगस्त 2023 की सुबह कांकरोली निवासी आर्यन सोनी की रूपम गोल्ड ज्वेलर्स दुकान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोला था। आरोपियों ने हथियारों के बल पर दुकान से करीब डेढ़ किलो सोना, डेढ़ किलो चांदी और 18 लाख रुपये नकद लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में बिहार के वैशाली जिले से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार यह गिरोह विभिन्न राज्यों में इसी तरह की लूट की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में पुलिस ने सबसे पहले 23 सितंबर 2023 को बिहार से कृतिक कुमार उर्फ किट्टू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मार्च 2025 में मनीष कुमार उर्फ राहुल को पकड़ा गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Pali: ससुराल आए युवक और उसके दोस्त को चोर समझकर रस्सियों से बांधा, रातभर की मारपीट, 14 लोगों पर मामला दर्ज
बाद में थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सुबोध सिंह को ओडिशा की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में गठित एसआईटी ने जांच को गति देते हुए सौरभ कुमार तिवारी को आरा जेल से गिरफ्तार किया। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आशीष गुप्ता उर्फ कृष्णा को भी बिहार से गिरफ्तार किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को सूरज कुमार सिंह उर्फ सन्नी सिंह और आनंदराज उर्फ टुकटुक निर्देश दे रहे थे। दोनों आरोपियों को झारखंड की मधुपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।