सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Panther electrocuted to death in Rajsamand, found hanging from transformer

सुबह खेत पर पहुंचे लोग तो उड़ गए होश: ट्रांसफार्मर से लटका हुआ था पैंथर का शव, सामने आई झकझोर देने वाली तस्वीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: राजसमंद ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
सार

राजसमंद के अमरतिया गांव में खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। सुबह ट्रांसफार्मर पर शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया। घटना ने वन्यजीव सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Panther electrocuted to death in Rajsamand, found hanging from transformer
ट्रांसफार्मर पर लटका मिला पैंथर का शव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजसमंद जिले के अमरतिया गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक और चिंताजनक घटना सामने आई। खेत में लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। सुबह खेत पर पहुंचे लोगों ने ट्रांसफार्मर पर पैंथर का शव लटका देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।


जानकारी के अनुसार, घटना अमरतिया गांव में स्थित मोहनलाल गुर्जर के खेत की है। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय पैंथर किसी कारणवश ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर पर लटका मिला पैंथर का शव
सुबह बिजली विभाग के लाइनमैन शशिकांत जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने ट्रांसफार्मर पर पैंथर का शव देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच पैंथर के शव को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। बाद में वन विभाग की झीलवाड़ा रेंज की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीपरड़ा नर्सरी पहुंचाया, जहां पशु चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग ने नियमानुसार पैंथर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और बिजली तंत्र से जुड़े खतरों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र में पैंथरों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन करंट लगने से वन्यजीव की मौत की यह घटना संरक्षण व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें-  पृथ्वीराज चौहान जयंती पर उमड़ा जनसैलाब: पूर्व सीएम वाघेला बोले- पार्टियां आती-जाती रहती हैं; इतिहास मत भूलिए


वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पैंथर ट्रांसफार्मर के संपर्क में कैसे आया। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed