{"_id":"6a3fc02a045d22f30f09b962","slug":"preparations-for-the-jyeshtha-snan-yatra-have-begun-at-shrinathji-haveli-sacred-water-for-the-ritual-anointment-was-drawn-from-the-inner-stepwell-rajsamand-news-c-1-1-noi1405-4440773-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नाथद्वारा में ज्येष्ठ स्नान यात्रा की तैयारियां तेज, श्रीनाथजी के अभिषेक के लिए भरा गया पवित्र जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नाथद्वारा में ज्येष्ठ स्नान यात्रा की तैयारियां तेज, श्रीनाथजी के अभिषेक के लिए भरा गया पवित्र जल
Sun, 28 Jun 2026 07:38 AM IST
राजसमंद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
Published by: राजसमंद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:38 AM IST
सार
नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी की हवेली में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर होने वाली ज्येष्ठ स्नान यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभिषेक के लिए स्वर्ण और रजत के घड़ों में पवित्र जल भरा गया है। प्रभु का सुगंधित जल से अभिषेक होगा और सवा लाख आमों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विशाल बावा और लाल बावा ने स्वर्ण और रजत के घड़ों में भीतर की बावड़ी से भरा पवित्र अभिषेक जल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथजी की हवेली में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर आयोजित होने वाली प्रभु श्रीनाथजी की पारंपरिक ज्येष्ठ स्नान यात्रा की तैयारियां विधिवत शुरू हो गई हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर तिलकायत की आज्ञा से विशाल बावा और लाल बावा ने भीतर की बावड़ी से स्वर्ण एवं रजत के घड़ों में ज्येष्ठाभिषेक के लिए पवित्र जल भरा।
सुगंधित जल से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रीनाथजी का होता है अभिषेक
श्रृंगार दर्शन के उपरांत इस पवित्र जल को आरती दर्शन के समय अष्टगंध, चंदन, केसर, गुलाब जल और अन्य सुगंधित द्रव्यों से अधिवासित किया गया। पुष्टिमार्गीय मान्यताओं के अनुसार इसी शीतल एवं सुगंधित जल से ज्येष्ठ पूर्णिमा पर प्रभु श्रीनाथजी का अभिषेक किया जाता है, जिससे ग्रीष्म ऋतु में उन्हें शीतलता अर्पित की जाती है।
सवा लाख आम का भोग अर्पित होगा
ज्येष्ठ स्नान यात्रा महोत्सव के दौरान अभिषेक के बाद प्रभु श्रीनाथजी को सवा लाख आमों का विशेष भोग भी अर्पित किया जाएगा। इसके लिए हवेली के मोती महल चौक में वैष्णव समाज द्वारा आमों की विशेष तैयारी की जा रही है। पूरे आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भक्तों के बीच उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Jaipur News: जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों की आरोपी बबीता न्यायिक हिरासत में, एटीएस को मिले अहम सुराग
इस अवसर पर मंदिर प्रशासन, तिलकायत कार्यालय के पदाधिकारी, सेवायतगण और बड़ी संख्या में वैष्णव श्रद्धालु मौजूद रहे। ज्येष्ठ पूर्णिमा के इस विशेष उत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के नाथद्वारा पहुंचने की संभावना है।